ऑनलाइन क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म CarTrade Tech ने अपने आईपीओ की प्राइस बैंड 1,585-1,618 रुपए प्रति शेयर तय की है। ये आईपीओ 9 अगस्त को खुलकर 11 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ के लिए एंकर बुक 6 अगस्त को खुलेगा।
ऑनलाइन क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म CarTrade Tech ने अपने आईपीओ की प्राइस बैंड 1,585-1,618 रुपए प्रति शेयर तय की है। ये आईपीओ 9 अगस्त को खुलकर 11 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ के लिए एंकर बुक 6 अगस्त को खुलेगा।
इस इश्यू की लॉट साइज 9 इक्विटी शेयर और उसके गुणांक में होगी। इश्यू की 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी के लिए, 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।
कंपनी में अमेरिकन प्राइवेट इक्विटी निवेशक Warburg Pincus , सिंगापुर की सरकारी निवेशक कंपनी Temasek, जेपी मॉर्गन और मार्च कैपिटल पार्टनर का निवेश है।
CarTrade Tech IPO पूरी तरह से ऑफर फार सेल होगा जिसमें वर्तमान शेयरधारक 1,85,32,216 इक्विटी शेयर बेचेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 2,998.51 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस आईपीओ में CMDB II 22.6 लाख इक्विटी शेयर, Highdell Investment 84.1 लाख इक्विटी शेयर, Macrithie Investments 50.8 लाख इक्विटी शेयर, Springfield Venture International 17.7 लाख इक्विटी शेयर और Bina Vinod Sanghi (बिना विनोद सांघी) 18.3 लाख इक्विटी शेयर की बिक्री करेंगे।
Axis Capital, Citigroup Global Markets India, Kotak Mahindra Capital और Nomura Financial Advisory and Securities India इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर होंगे।
कंपनी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का रेवेन्यू 281.52 करोड़ रुपये रहा था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 318.44 करोड़ रुपये पर रहा था। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का मुनाफा 101.07 करोड़ रुपये रहा था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 31.29 करोड़ रुपये पर रहा था।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसके प्लेटफॉर्म CarWale और BikeWale ऑनलाइन सर्च पॉपुलरिटी नंबर में पहला स्थान हासिल है। कंपनी के प्लेटफॉर्म CarWale, CarTrade, Shriram Automall, BikeWale, CarTrade Exchange, Adroit Auto और AutoBiz ब्रांड नेम से काम करते हैं।
CNBC आवाज़ से बातचीत में कंपनी के CMD विनय सांघी ने कहा कि आगे कंपनी के प्लैटफॉर्म पर ही ग्राहकों को फाइनेंस की सुविधा मिलेगी। हम ग्राहकों से कमीशन और ट्रांजेक्शन फीस लेते हैं। फाइनेंस को लेकर बैंकों के साथ करार करेंगे और कंपनी के प्लैटफॉर्म पर ही ग्राहकों को फाइनेंस सुविधा देंगे।
वहीं कंपनी के CFO अनीषा मेनन के मुताबिक कंपनी का फोकस अधिग्रहण पर है। कंपनी पर किसी तरह का कर्ज नहीं है। कंपनी की बैलेंसशीट काफी मजबूत है। ऑर्गेनिक सेगमेंट में अधिग्रहण की योजना है। ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने पर फोकस रहेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।