Get App

CarTrade Tech IPO: प्राइस बैंड 1,585-1,618 रुपए तय, 2,999 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी

CarTrade Tech IPO पूरी तरह से OFS होगा जिसमें शेयरधारक 1,85,32,216 इक्विटी शेयर बेचेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2021 पर 3:42 PM
CarTrade Tech IPO: प्राइस बैंड 1,585-1,618 रुपए तय, 2,999 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी

ऑनलाइन क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म CarTrade Tech ने अपने आईपीओ की प्राइस बैंड 1,585-1,618 रुपए प्रति शेयर तय की है। ये आईपीओ  9 अगस्त को खुलकर 11 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ के लिए एंकर बुक 6 अगस्त को खुलेगा।

 इस इश्यू की लॉट साइज  9 इक्विटी शेयर और उसके गुणांक में होगी। इश्यू की 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी के लिए, 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

कंपनी में अमेरिकन प्राइवेट इक्विटी निवेशक Warburg Pincus , सिंगापुर की सरकारी निवेशक कंपनी Temasek, जेपी मॉर्गन और मार्च कैपिटल पार्टनर का निवेश है।

CarTrade Tech IPO पूरी तरह से ऑफर फार सेल होगा जिसमें वर्तमान शेयरधारक 1,85,32,216 इक्विटी शेयर बेचेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 2,998.51 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस आईपीओ में CMDB II 22.6 लाख इक्विटी  शेयर, Highdell Investment 84.1 लाख इक्विटी शेयर, Macrithie Investments 50.8 लाख इक्विटी शेयर, Springfield Venture International  17.7 लाख इक्विटी शेयर  और Bina Vinod Sanghi (बिना विनोद सांघी) 18.3 लाख इक्विटी शेयर की बिक्री करेंगे।

इस हफ्ते खुलेंगे 3600 करोड़ रुपये के 4 आईपीओ, जानिए किस पर लगाएं दांव

फिलहाल कंपनी में CMDB II की 11.93 फीसदी, Highdell Investment, MacRitche Investment Pte और  Springfield Venture International की कंपनी में क्रमश: 34.44 फीसदी, 26.48 फीसदी और 7.09फीसदी हिस्सेदारी है।

Axis Capital, Citigroup Global Markets India, Kotak Mahindra Capital और Nomura Financial Advisory and Securities India इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर होंगे।

कंपनी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का रेवेन्यू 281.52 करोड़ रुपये रहा था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 318.44 करोड़ रुपये पर रहा था। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का मुनाफा 101.07 करोड़ रुपये रहा था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 31.29 करोड़ रुपये पर रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें