Get App

IPOs This Week: ब्लॉकबस्टर वीक, 21 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 19 नए इश्यू; साथ में 14 लिस्टिंग

IPOs This Week: नए सप्ताह में अकेले 23 सितंबर को 10 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इसके अलावा पहले से खुले 5 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा, जिनमें NSE IPO भी शा​मिल है। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों में से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 8:10 AM
IPOs This Week: ब्लॉकबस्टर वीक, 21 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 19 नए इश्यू; साथ में 14 लिस्टिंग
नए खुल रहे IPO में से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं।

21 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से धमाकेदार रहने वाला है। नए हफ्ते में 19 नए पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं। इनमें से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 5 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 14 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 6 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Vivekanand Cotspin IPO: ₹22.20 करोड़ का इश्यू 21 सितंबर को खुल रहा है। क्लोजिंग 23 सितंबर को होगी। इसमें ₹32-₹37 प्रति शेयर के भाव पर और 3000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE SME पर 28 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

FX Multitech IPO: यह ₹45.24 करोड़ का है। इसमें 21 सितंबर से ₹110-₹116 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में निवेश किया जा सकेगा। लॉट साइज 1200 शेयर है। इश्यू 23 सितंबर को बंद होगा, जिसके बाद कंपनी के BSE SME पर 28 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें