कैसीनो कंपनी डेल्टा कॉर्प की गेमिंग इकाई डेल्टाटेक ने 550 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी, जानिए अहम बातें

Delta Tech 'Adda52' ऑनलाइन पोकर साइट चलाती है और यह डेल्टा कॉर्प लिमिटेड (Delta Corp) की 100 फीसदी सब्सिडियरी है

अपडेटेड Jun 17, 2022 पर 10:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delta Corp का गठन 1990 में किया गया था। पहले इस कंपनी की स्थापना एक टेक्सटाइल और रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी के तौर पर की गई थी

डेल्टाटेक गेमिंग (Deltatech Gaming) ने 16 जून को सेबी में अपने 550 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए अर्जी दाखिल कर दिया है। डेल्टाटेक गेमिंग का पुराना नाम Gaussian Network Pvt Ltd था। डेल्टाटेक गेमिंग कैसीनो ऑपरेटर डेल्टा कॉर्प के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। जबकि इसमें 250 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल होगा जिसके तहत कंपनी के प्रोमोटर और शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

PhonePe ने IPO लाने की खबरों को नकारा, फाउंडर समीर निगम बोले, "मेरी कंपनी, मुझे ही कोई जानकारी नहीं"


Delta Tech 'Adda52' ऑनलाइन पोकर साइट चलाती है और यह डेल्टा कॉर्प लिमिटेड (Delta Corp) की 100 फीसदी सब्सिडियरी है। डेल्टा कॉर्प ने Gaussian Network को 2017 में करीब 224 करोड़ रुपये के निवेश से खरीदा था। गौरतलब है कि Delta Corp का गठन 1990 में किया गया था। पहले इस कंपनी की स्थापना एक टेक्सटाइल और रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी के तौर पर की गई थी। बाद में कंपनी कसीनो गेमिंग , ऑनलाइन गेमिंग , हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट में अपने पांव पसारते गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।