Ceigall India के IPO को सेबी की हरी झंडी, क्या करती है कंपनी? जानिए पूरी डिटेल

पिछले दो दशकों में Ceigall India एक छोटी कंस्ट्रक्शन कंपनी से एक EPC प्लेयर बन गई है, जिसका स्पेशलाइज्ड स्ट्रक्चर सहित कई रोल और हाइवे प्रोजेक्ट्स के डिजाइन और निर्माण में एक्सपर्टाइज है। कंपनी के बिजनेस ऑपरेशन को मोटे तौर पर EPC प्रोजेक्ट्स और HAM प्रोजेक्ट्स में विभाजित किया गया है, जो भारत के दस राज्यों में फैले हुए हैं

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 4:22 PM
भारत की लीडिंग स्पेशलाइज्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक सीगल इंडिया अपना आईपीओ लाने जा रही है।

भारत की लीडिंग स्पेशलाइज्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक सीगल इंडिया अपना आईपीओ लाने जा रही है। इस आईपीओ को हाल ही में मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिली है। आईपीओ के तहत कंपनी लगभग 618 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 1.42 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसके तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे।

Ceigall India कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

फ्रेश इश्यू के माध्यम से जुटाए गए कुल ₹618 करोड़ में से सीगल इंडिया ₹119 करोड़ का इस्तेमाल इक्विपमेंट्स की खरीद के लिए करेगी। इसके अलावा, कंपनी ने ₹344 करोड़ का उपयोग कर्ज के री-पेमेंट/प्री-पेमेंट के लिए करने की योजना बनाई है। सीगल इंडिया एक इन्फ्रॉस्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जिसे एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, पुल, रेलवे ओवर ब्रिज, सुरंग, राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और रनवे जैसे स्पेशलाइज्ड स्ट्रक्चरल वर्क करने का अनुभव है।


पिछले दो दशकों में सीगल इंडिया एक छोटी कंस्ट्रक्शन कंपनी से एक EPC प्लेयर बन गई है, जिसका स्पेशलाइज्ड स्ट्रक्चर सहित कई रोल और हाइवे प्रोजेक्ट्स के डिजाइन और निर्माण में एक्सपर्टाइज है। कंपनी के बिजनेस ऑपरेशन को मोटे तौर पर EPC प्रोजेक्ट्स और HAM प्रोजेक्ट्स में विभाजित किया गया है, जो भारत के दस राज्यों में फैले हुए हैं।

केयर की एक रिपोर्ट के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर जीडीपी में 3.5 फीसदी योगदान के साथ प्रमुख भूमिका निभाता रहेगा और वित्त वर्ष 2024 से 2028 के बीच इस सेक्टर में लगभग ₹53,000 करोड़ निवेश की उम्मीद है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के लिए रोड कंस्ट्रक्शन सबसे अहम सब-सेगमेंट्स में से एक है।

केंद्र सरकार ने अपने निवेश पर जोर दिया है और सीगल इंडिया को इससे लाभ होगा क्योंकि यह प्रोजेक्ट्स को तय समय पर या उससे पहले पूरा करने की क्षमता रखता है। सीगल इंडिया सबसे तेजी से बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से EPC प्रोजेक्ट्स और हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) प्रोजेक्ट्स में विभाजित है। सीगल इंडिया ने रोड और हाइवे सेक्टर में 16 EPC और एक HAM प्रोजेक्ट सहित 34 से अधिक प्रोजेक्ट्स पूरी की हैं।

Ceigall India की वित्तीय स्थिति पर एक नजर

सीगल इंडिया वित्तीय वर्ष 2023 तक तीन साल के रेवेन्यू CAGR के मामले में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनियों में से एक है, जिसने वित्तीय वर्ष 2023 में ₹1000 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर हासिल किया है।

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023 में अपने पियर्स के बीच 83 फीसदी की सबसे अधिक सालाना रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की और वित्तीय वर्ष 2020 से 2023 के बीच 37.65% की CAGR से बढ़ी है। FY23 में कंपनी के निरंतर संचालन से लाभ में 35% की वृद्धि हुई। कंपनी ने वित्त वर्ष 23 में 296 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 59% की वृद्धि है। 2023 को समाप्त नौ महीनों में कंपनी का EBITDA पहले से ही ₹353 करोड़ है।

31 जनवरी 2024 तक NHAI द्वारा प्रदान किए गए प्रोजेक्ट्स ने कंपनी की ऑर्डर बुक में 81.72% का योगदान दिया। NAHI के अलावा, कंपनी के अन्य ग्राहकों में IRCON, मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) और बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।