Cello World IPO : सेलो वर्ल्ड के आईपीओ को आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों की धीमी प्रतिक्रिया मिली। यह आईपीओ अब तक 38 फीसदी सब्सक्राइब हो गया है। इसे 83.17 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 2.20 करोड़ शेयर हैं। 1900 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की स्थिति मजबूत दिख रही है तो ब्रोकरेज भी इस इश्यू में पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं।
