CMPDI IPO Allotment: आज रात तक अलॉटमेंट होगा आउट, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

CMPDI IPO Allotment: सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट कोयला क्षेत्र की एक प्रमुख कंसल्टेंसी और माइन प्लानिंग कंपनी है। यह कोल इंडिया की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो खनन क्षेत्र में तकनीकी और डिजाइन सेवाएं प्रदान करती है।

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी के शेयर 30 मार्च को BSE और NSE दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे

Central Mine Planning IPO: कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन अहम है। 20 से 24 मार्च के बीच खुले इस आईपीओ का अब अलॉटमेंट फाइनल होना है। अगर आपने भी इस इश्यू के लिए बोली लगाई है, तो आप ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

IPO से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

  • प्राइस बैंड: ₹163 से ₹172 प्रति शेयर।
  • लिस्टिंग की तारीख: कंपनी के शेयर 30 मार्च को BSE और NSE दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
  • रिफंड: जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उनका पैसा 26 मार्च से वापस आना शुरू हो जाएगा।

सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट कोयला क्षेत्र की एक प्रमुख कंसल्टेंसी और माइन प्लानिंग कंपनी है। यह कोल इंडिया की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो खनन क्षेत्र में तकनीकी और डिजाइन सेवाएं प्रदान करती है।


ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस

आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट के अलावा BSE और NSE पर भी देख सकते हैं:

1. रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर:

  • सबसे पहले KFin Tech IPO Status लिंक पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से 'Central Mine Planning' सिलेक्ट करें।
  • अपना PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट आईडी दर्ज करें।
  • 'Submit' बटन दबाते ही स्टेटस आपकी स्क्रीन पर होगा।

2. BSE की वेबसाइट पर

  • BSE IPO Status Check पर जाएं।
  • 'Issue Type' में Equity चुनें और 'Issue Name' में कंपनी का नाम सिलेक्ट करें।
  • अपना PAN नंबर डालें और 'Search' पर क्लिक करें।

3. NSE की वेबसाइट पर

  • NSE IPO Portal पर जाकर लॉगिन करें।
  • 'Central Mine Planning' सिलेक्ट करें और अपनी डिटेल्स भरकर स्टेटस चेक करें।

क्या चल रहा है लेटेस्ट GMP?

ग्रे मार्केट के संकेतों के मुताबिक, इस आईपीओ को लेकर निवेशकों का उत्साह मिला-जुला है। अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयर ₹8 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ₹172 के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिस्टिंग पर 4% से 5% के मुनाफे के उम्मीद है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।