Chemplast Sanmar IPO: स्पेशियालिटी पेस्ट PVC रेसिन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Chemplast Sanmar ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है। कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 530-541 रुपए है। कंपनी इश्यू से 3850 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।
Chemplast Sanmar का IPO 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। अगर कंपनी एंकर बुक से कोई फंड जुटाती है तो वह 9 अगस्त को खुलेगा।
3850 करोड़ रुपए के IPO में 1300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया जाएगा। जबकि 2550 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।
Paytm से LPG सिलेंडर बुक कराने पर मिलेंगे 2700 रुपए का कैशबैक, जानिए क्या है प्रोसेस
फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स के पेमेंट में करेगी। ये 1238.25 करोड़ रुपए के हैं।
Chemplast Sanmar में विदेशी बिलिनेयर प्रेम वत्स का बड़ा इनवेस्टमेंट है। कंपनी पेस्ट PVC, क्लोरो केमिकल्स, कास्टिक सोडा, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और रेफ्रीजरेंट गैस की मैन्युफैक्चरिंग करती है। यह कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में भी मौजूद है।
Chemplast Sanmar चेन्नई के बड़े बिजनेस ग्रुप Sanmar का हिस्सा है। Sanmar Grou केमिकल्स, शिपिंग और इंजीनियरिंग सेगमेंट से जुड़ा है।
Sanmar Group का रेवेन्यू 1 बिलियन डॉलर यानी 7300 करोड़ रुपये से अधिक है। Chemplast Sanmar Ltd पेस्ट पीवीसी, क्लोरो-केमिकल्स, कॉस्टिक सोडा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और रेफ्रिजरेटर गैस का उत्पादन करती है। आपको बता दें कि देश में Paste PVC का बिजनेस सलाना 10 से 13% के बीच ग्रोथ कर रहा है।
FY20 में कंपनी का रेवेन्यू 1,259.31 करोड़ रुपये रहा था, जबकि कंपनी का प्रॉफिट 98.74 करोड़ रुपये रहा था। जबकि FY19 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 187.21 करोड़ रुपये था। FY20 के बाद कंपनी ने NCDs के जरिये कर्ज लिया था, जिससे कंपनी का डेट-इक्विटी रेशियो (debt-equity ratio) बढ़कर 1.42 गुना हो गया।