City Crops Agro का IPO 88% सब्सक्राइब, जानिए रिटेल निवेशकों का हिस्सा कितना भरा

City Crops Agro IPO : निवेशकों के पास इसमें 29 सितंबर तक निवेश का मौका है। कंपनी ने इश्यू के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का साइज 15 करोड़ रुपये है। आईपीओ के तहत 60 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 7:57 PM
सिटी क्रॉप्स एग्रो का आईपीओ आज 26 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है

City Crops Agro IPO : सिटी क्रॉप्स एग्रो का आईपीओ आज 26 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। पहले दिन इस इश्यू को अब तक 88 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। इश्यू को 50.28 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 57 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 29 सितंबर तक निवेश का मौका है। कंपनी ने इश्यू के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का साइज 15 करोड़ रुपये है। आईपीओ के तहत 60 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

पहले दिन इस आईपीओ को निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह 88 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। रिटेल निवेशकों ने रिजर्व हिस्से का महज 26 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब किया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 1.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सिटी क्रॉप्स आईपीओ के लिए 6000 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशकों को कम से कम 150000 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किए जाने की योजना है। इसके अलावा, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने और इश्यू से संबंधित खर्चों को कवर करने के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा। इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर टर्नअराउंड कॉरपोरेट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड है, और इश्यू का रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।

कंपनी के बारे में

सिटी क्रॉप्स एग्रो लिमिटेड की स्थापना साल 2013 में हुई थी और यह मुख्य रूप से बीज, चावल, गेहूं, प्याज, आलू, टमाटर, इसबगोल और दालों जैसे कृषि उत्पादों की बिक्री करती है। सिटी क्रॉप्स एग्रो के प्रोडक्ट्स इंटीग्रेटेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं जो सब्जियों, दालों और तिलहन के साथ-साथ अनाज भी प्रोवाइड करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।