CMPDI IPO: दूसरे दिन अब तक 9% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, एक्सपर्ट्स से जानें दांव लगाएं या नहीं?

Central Mine Planning IPO: यह आईपीओ पूरी तरह से 'ऑफर फॉर सेल' है। यानी आईपीओ से मिलने वाला सारा पैसा पेरेंट कंपनी कोल इंडिया के पास जाएगा, कंपनी को विस्तार के लिए कोई नया फंड नहीं मिलेगा। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब ₹12,280 करोड़ आंकी गई है

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
CMPDI कोयला और खनिज क्षेत्र की भारत की सबसे बड़ी कंसल्टेंसी फर्मों में से एक है

CMPDI IPO: कोल इंडिया की सब्सिडियरी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) का आईपीओ निवेश के लिए खुला हुआ है। आज, 23 मार्च को इसके सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है। अब तक यह आईपीओ कुल 9% सब्सक्राइब हुआ है। पहले दिन शुक्रवार को इसे महज 7% सब्सक्रिप्शन मिला था। ग्रे मार्केट के सुस्त संकेतों के बीच निवेशक अभी 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में नजर आ रहे हैं।

IPO से जुड़ी खास बातें

महत्वपूर्ण तारीख: यह आईपीओ 24 मार्च को बंद होगा।


प्राइस बैंड: कंपनी ने ₹163 से ₹172 प्रति शेयर

इश्यू साइज: ₹1,842 करोड़

अलॉटमेंट: 25 मार्च

लिस्टिंग: 30 मार्च

यह आईपीओ पूरी तरह से  'ऑफर फॉर सेल' है। इसका मतलब है कि सारा पैसा पेरेंट कंपनी कोल इंडिया के पास जाएगा, कंपनी को विस्तार के लिए कोई नया फंड नहीं मिलेगा। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यूएशन करीब ₹12,280 करोड़ आंकी गई है।

क्या करती है कंपनी?

1975 में स्थापित CMPDI कोयला और खनिज क्षेत्र की भारत की सबसे बड़ी कंसल्टेंसी फर्मों में से एक है। वित्त वर्ष 2025 में कोयला और खनिज कंसल्टेंसी मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 61% रही है। यह कोयला खदानों की प्लानिंग, डिजाइन, खनिज एक्सप्लोरेशन और पर्यावरण प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देती है। कंपनी का 90% से ज्यादा रेवेन्यू अपनी पैरेंट कंपनी 'कोल इंडिया' से ही आता है।

सब्सक्राइब करें या नहीं?

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के अनुसार, CMPDI पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसका वैल्युएशन अन्य कंपनियों के मुकाबले डिस्काउंटेड लग रहा है। शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए इसमें निवेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी पूरी तरह कोल इंडिया पर निर्भर है। साथ ही, नया पैसा कंपनी के पास न आकर कोल इंडिया के पास जा रहा है, जो भविष्य के विस्तार के लिहाज से एक चिंता का विषय हो सकता है। कुल मिलाकर निवेशक इस आईपीओ बोली लगा सकते हैं।

क्या है ग्रे मार्केट का हाल?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल CMPDI आईपीओ का GMP ₹1.5 पर चल रहा है। ₹172 के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से शेयर की लिस्टिंग ₹173.5 के आसपास होने की संभावना है, जो इश्यू प्राइस से मात्र 0.87% ज्यादा है। यानी लिस्टिंग गेन की उम्मीद फिलहाल बहुत कम दिख रही है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।