CMS Info System IPO: CMS इंफो सिस्टम्स लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मंगलवार 21 दिसंबर से खुल रहा है और इसके लिए 23 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ का साइज 1,100 करोड़ रुपये है, जिसके तहत कंपनी 5.09 करोड़ शेयर को 205 से 216 रुपये के प्राइस बैंड पर जारी कर रही है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है, जिसका मतलब है कि इससे मिलने वाला सारा पैसा प्रमोटर के पास जाएगा और कंपनी को इससे कोई रकम नहीं मिलेगी।
