Cool Caps Industries का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, जानिए हर जरूरी डिटेल

Cool Caps : 11.628 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू के जरिये प्लास्टिक बोतल की कैप बनाने वाली कंपनी का बुक बिल्डिंग प्रोसेस के तहत 30,60,000 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव है

अपडेटेड Mar 04, 2022 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cool Caps Industries के प्रमोटर्स में पूर्व फ्लेक्सीपैक प्रा. लि., श्री राजीव गोयनका और श्री वंशय गोयनका शामिल हैं। वे कोलकाता की एक जानीमानी एंटिटी सिंधाराम सावरमाल, ड्राई फ्रूट्स की गोयनका फैमिली से संबंधित हैं

Cool Caps Industries IPO : कूल कैप्ट इंडस्ट्रीज का IPO अगले हफ्ते 10 मार्च, 2022 को प्राइमरी मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। यह इश्यू 10 मार्च को खुलेगा और 15 मार्च, 2022 को बंद होगा। 11.628 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू के जरिये प्लास्टिक बोतल की कैप बनाने वाली कंपनी का बुक बिल्डिंग प्रोसेस के तहत 30,60,000 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव है। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड अगले हफ्ते की शुरुआत में तय होने का अनुमान है और इश्यू को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म (NSE Emerge platform) पर लिस्ट किए जाने का प्रस्ताव है।

Multibagger Stock:राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक में लगातार चौथे दिन अपर सर्किट, जानिए क्या करना चाहिए निवेश

बाजार में पर्याप्त अवसर


लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कूल कैप्स के प्रमोटर और चेयरमैन और एमडी राजीव गोयनका ने कहा, “हम एक उभरती हुई इंडस्ट्री में है, क्योंकि सुरक्षित और ब्रांड फूड एंड बेवरेजिस प्रोडक्ट्स के लिए खपत और मांग बढ़ रही है। हर बोतलबंद प्रोडक्ट के लिए कैप और बंद करने की जरूरत होती है, इसलिए बाजार में हमारे लिए पर्याप्त अवसर हैं। अपने ग्राहकों के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंधों और हमारी क्षमता के आधार पर हम ग्रोथ के मौकों को भुनाने के लिए काफी अच्छी स्थिति में हैं।”

यहां जानिए IPO से जुड़ी अहम बातें

- Cool Caps Industries का IPO 10 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 15 मार्च, 2022 को बंद होगा।

-IPO साइज- कंपनी की पब्लिक ऑफर के जरिये 11.628 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

-IPO से मिली धनराशि को कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरत और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करेगी।

-इस IPO के लिए लीड मैनेजर होलानी कंसल्टैंट्स प्रा. लि. है।

- Cool Caps Industries के प्रमोटर्स में पूर्व फ्लेक्सीपैक प्रा. लि., श्री राजीव गोयनका और श्री वंशय गोयनका शामिल हैं। वे कोलकाता की एक जानीमानी एंटिटी सिंधाराम सावरमाल, ड्राई फ्रूट्स की गोयनका फैमिली से संबंधित हैं।

- Cool Caps Industries के क्लाइंट्स में बिस्लेरी, किंगफिशर, आईआरसीटीसी, पतंजलि, क्लीयर आदि शामिल हैं, जिन्हें वह प्लास्टिक बोतलों की कैप सप्लाई करती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।