Crayons Advertising एनएसई इमर्ज पर लिस्ट कराएगी IPO, जमा किया ड्राफ्ट पेपर

Crayons Advertising IPO : भारत की सबसे बड़ी ऐड एजेंसी क्रेयॉन्स लिमिटेड ने ऐलान किया कि उसकी बेहतर ऐड टेक सॉल्युशंस की पेशकश के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी में निवेश करने की योजना है। इसके साथ ही, क्रेयॉन्स लिस्टेड होने वाली पहली बड़ी एडवर्टाइजिंग कंपनी बनने जा रही है। कंपनी की बुक बिल्डिंग प्रोसेस के जरिये 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 64.30 लाख इक्विटी शेयर बेचने की योजना है

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 8:19 PM
Crayons Advertising IPO : लगभग साढ़े तीन दशक पुरानी क्रेयॉन्स एडवर्टाइजिंग अवार्ड विनिंग और इंटिग्रेटेड कंपनी है जो एडवर्टाइजिंग मीडिया सर्विसेज के लिए एक ऐड टेक कम्युनिकेशन सॉल्युशंस उपलब्ध कराती है

Crayons Advertising IPO : भारत की सबसे बड़ी ऐड एजेंसी क्रेयॉन्स लिमिटेड ने अपने आईपीओ की लिस्टिंग के लिए एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) के पास ड्राफ्ट पेपर (DRHP) जमा किया है। क्रेयॉन्स ने ऐलान किया कि उसकी बेहतर ऐड टेक सॉल्युशंस की पेशकश के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी में निवेश करने की योजना है। इसके साथ, क्रेयॉन्स लिस्टेड होने वाली पहली बड़ी एडवर्टाइजिंग कंपनी बनने जा रही है। कंपनी की बुक बिल्डिंग प्रोसेस के जरिये 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 64.30 लाख इक्विटी शेयर बेचने की योजना है। इस इश्यू की बुक रनिंग मैनेजर कॉर्पोरेट कैपिटल वेंचर्स है। वहीं, स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज इस इश्यू की रजिस्ट्रार है।

पूंजी का क्या इस्तेमाल करेगी कंपनी

Crayons Advertising ने एक बयान में कहा कि इस IPO से मिली धनराशि को इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और अत्याधुनिक तकनीक के विस्तार (15.28 करोड़ रुपये) और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों (14.50 करोड़ रुपये) को फंडिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।


Macfos IPO: खुदरा निवेशक जमकर लगा रहे पैसे, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत, निवेश से पहले चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स

क्या करती है कंपनी

लगभग साढ़े तीन दशक पुरानी क्रेयॉन्स एडवर्टाइजिंग अवार्ड विनिंग और इंटिग्रेटेड कंपनी है जो एडवर्टाइजिंग मीडिया सर्विसेज के लिए एक ऐड टेक कम्युनिकेशन सॉल्युशंस उपलब्ध कराती है। इसके प्रमोटर कुनाल लालानी (Kunal Lalani) हैं। कंपनी ब्रांड स्ट्रैटजी, इनोवेटिव सॉल्युशंस, एक्टीवेशंस और इवेंट्स, डिजिटल मीडिया प्लानिंग सहित कई सेवाएं देती है।

एक्सपर्ट मार्केट रिसर्च का अनुमान है कि 2020 में भारत का एडवर्टाइजिंग मार्केट 67,000 करोड़ रुपये था। 2022-27 के दौरान इसके 11 फीसदी सीएजीआर दर से बढ़ने और 2026 तक 1,25,300 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

कंपनी को मिले हैं ये ऑर्डर

कंपनी ने हाल में ऐलान किया था कि उसे टाटा संस, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, टाटा क्रोमा और बैंक ऑफ बड़ौदा से कई बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल हुए हैं। क्रेयॉन्स ने एक बयान में कहा था कि नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने उसे ब्रांड इमेज में बदलाव और युवाओं के साथ संबंधों को मजबूत बनाने का काम सौंपा है।

IdeaForge IPO: देश की सबसे बड़ी ड्रोन कंपनी होगी लिस्ट, जानिए कब आने वाला है इश्यू

Crayons Advertising के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और लखनऊ में कार्यालय हैं। वर्ष 1986 में कंपनी के फाउंडर लालानी ने जानी-मानी कंपनियों को सेवाएं देने के लिए मीडिया सर्विसेज एडवर्टाइजिंग में अपना सफर शुरू किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।