Cryogenic OGS IPO: Cryogenic OGS Ltd के IPO को सब्सक्राइब करने का आज यानी 7 जुलाई अंतिम दिन है। कंपनी अपने IPO के माध्यम से ₹17.77 करोड़ जुटाने की योजना में है। बोली लगाने के अंतिम दिन इस इश्यू को 646 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल निवेशकों ने 674 गुना तो वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों ने 773 गुना बोली लगाई है। योग्य संस्थागत निवेशकों ने अपने कोटे को 209 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
आपको बता दें कि 1997 में वडोदरा में स्थापित Cryogenic OGS तेल, गैस, केमिकल और द्रव उद्योगों के लिए अनुकूलित माप और फिल्ट्रेशन प्रोडक्ट्स बनाती है। 31 मार्च, 2025 और 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्षों के बीच कंपनी के राजस्व में 32% और PAT में 15% की वृद्धि हुई।
Cryogenic OGS IPO की पूरी जानकारी
Cryogenic OGS IPO IPO का प्राइस बैंड ₹44 से ₹47 प्रति शेयर तय किया गया है। ₹17.77 करोड़ का Cryogenic OGS IPO एक बुकबिल्डिंग इश्यू है, जो पूरी तरह से 37.80 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इसका न्यूनतम लॉट साइज 3,000 शेयर है। इसका मतलब है कि निवेशकों को न्यूनतम 3,000 शेयरों या उसके गुणकों के लिए आवेदन करना होगा। रिटेल निवेशकों को IPO के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम ₹2,64,000 की पूंजी की आवश्यकता है। Cryogenic OGS IPO का
कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, आईपीओ से होने वाली आय का उपयोग वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और सार्वजनिक निर्गम खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। Beeline Capital Advisors Pvt Ltd Cryogenic OGS IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि MUFG Intime India Private Limited (Link Intime) इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।
कितना है Cryogenic OGS IPO का लेटेस्ट GMP?
आईपीओ मार्केट के पर्यवेक्षकों के अनुसार, Cryogenic OGS Ltd के अनलिस्टेड शेयर वर्तमान में IPO प्राइस के ऊपरी बैंड ₹47 के मुकाबले ₹79 पर कारोबार कर रहे है। यानी इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम या GMP फिलहाल ₹32 का है जो इसके इश्यू मूल्य पर 68% अधिक है। Cryogenic OGS IPO का लेटेस्ट GMP निवेशकों को बंपर लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।