Cyient DLM IPO : निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया के बाद एक्सपर्ट्स बुलिश, 10 जुलाई को लिस्टिंग पर हो सकता है 60% का बंपर मुनाफा

Cyient DLM IPO : ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का जबरदस्त जलवा है और इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है। यह इश्यू आज 9 जुलाई को 158 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 423 रुपये (265 रुपये +158 रुपये) के भाव पर हो सकती है

अपडेटेड Jul 09, 2023 पर 2:57 PM
Cyient DLM के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 10 जुलाई को होने वाली है।

Cyient DLM IPO : इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी Cyient DLM के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 10 जुलाई को होने वाली है। इस आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी। यह सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 67.31 गुना सब्सक्राइब हुआ है। निवेशकों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब एक्सपर्ट्स इस आईपीओ की लिस्टिंग को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। वहीं, ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत दिख रहे हैं और इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है।

निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया

Cyient DLM का इनीशियल पब्लिक ऑफर 27 से 30 जून के बीच बोली के लिए खुला था। इसे निवेशकों से कुल 67.31 गुना सब्सक्राइब मिला था और लगभग सभी कैटगरी के निवेशकों ने इस ऑफर में दिलचस्पी दिखाया था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित कोटे में कंपनी को 90.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से में 49.22 गुना बोली लगाई। इसके अलाना नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने (NII) के कोटे में कंपनी को 45.05 गुना बोली मिली थी।


ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का जबरदस्त जलवा है और इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है। यह इश्यू आज 9 जुलाई को 158 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इश्यू के लिए 250-265 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 423 रुपये (265 रुपये +158 रुपये) के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लगभग 60 फीसदी का बंपर मुनाफा होने की संभावना है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Cyient DLM की लिस्टिंग को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इसे निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, वर्तमान में शेयर मार्केट भी सेंटीमेंट पॉजिटिव है। कंपनी में ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं, जिसे देखते हुए लिस्टिंग पर निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है।

अरिहंत कैपिटल के रिसर्च हेड अभिषेक जैन ने बताया, "निवेशकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया और बाजार में तेजी के रुख के चलते साइएंट डीएलएम के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम अच्छा बना हुआ है।" उन्होंने कहा कि शेयर बाजार ने 6 जुलाई को अपना रिकॉर्ड नया स्तर छुआ था और मार्च के निचले स्तर से इसमें करीब 15 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

उन्होंने कहा, "इसके अलावा IPO मार्केट में बढ़ी हलचल और इकोनॉमी में ग्रोथ के संकेतों के बीच निवेशकों में नए शेयरों की भूख बढ़ी है।" अभिषेक ने कहा कि QIB निवेशकों की ओर से IPO में बढ चढ़कर भाग लेना भी ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल का एक अहम कारण है। यह आईपीओ और उस कंपनी की क्षमता में संस्थागत निवेशकों के भरोसे और उत्साह को दिखाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।