Data Patterns IPO: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग शुक्रवार 24 दिसंबर को BSE और NSE पर हो सकती है। कंपनी का इश्यू 13 दिसंबर को खुला और 16 दिसंबर को बंद हुआ था।Data Patterns के IPO को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और इश्यू 119.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
Data Patterns के IPO में 240 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू था और 59.52 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए थे। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 555-585 रुपए प्रति शेयर था। इश्यू खुलने से एक दिन पहले Data Patterns ने एंकर इनवेस्टर्स से 176 करोड़ रुपए जुटाए थे।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, Data Patterns के शेयरों का प्रीमियम बढ़ रहा है। आज Data Patterns के इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम 300 रुपए चल रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम गिर रहा था।
IPO Watch के मुताबिक, कंपनी का इश्यू प्राइस 585 रुपए है और ग्रे मार्केट में 300 रुपए चल रहा है। इस हिसाब से कंपनी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 885 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
Data Patterns एक इंटिग्रेटेड डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी है। इस कंपनी का सबसे अहम काम इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, फर्मवेयर, मैकेनिकल, प्रोडक्ट प्रोटोटाइप के डिजाइन, डिवलपमेंट के साथ टेस्टिंग, वैलिडेशन और वेरिफिकेशन का काम भी करती है। Data Patterns फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की फंडिंग करने और मौजूदा प्लांट के विस्तार के साथ कॉरपोरेट से जुड़े दूसरे काम में खर्च करेगी।
Data Patterns डिफेंस कंपनी है जो कुछ सरकारी कंपनियों के साथ मिलकर काम करती है। इन सरकारी कंपनियों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ DRDO जैसी कुछ सरकारी कंपनियों के साथ काम करती है।