Get App

DCX Systems IPO की आज है लिस्टिंग, पहले दिन ही निवेशकों को मिल सकता है 40% का फायदा

DCX Systems IPO Listing: एनालिस्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार के सकारात्मक माहौल, कंपनी के वाजिब वैल्यूएशन और IPO को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए DCX सिस्टम्स के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 8:11 AM
DCX Systems IPO की आज है लिस्टिंग, पहले दिन ही निवेशकों को मिल सकता है 40%  का फायदा
DCX SYSTEMS ने अपने IPO से 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं

DCX Systems IPO Listing: इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम्स और केबल हारनेस बनाने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के IPO के लिए बोली लगाने वाले निवेशकों के लिए आज का अच्छा दिन हो सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो, DCX सिस्टम्स के शेयर आज स्टॉक एक्सचेंजों पर अपने 207 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 35 से 40 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से भी मोटे तौर पर ऐसा ही संकेत मिल रहा है।

एनालिस्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार के सकारात्मक माहौल, कंपनी के वाजिब वैल्यूएशन, निवेशकों की तरफ से IPO को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर पर सरकार का लगातार बढ़ता फोकस और कंपनी का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन कुछ ऐसे पहलू हैं, जिसके चलते DCX सिस्टम्स के IPO की मजबूत प्रीमियम के साथ लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है।

एक्सपर्ट्स का क्या है कहना?

Mehta Equities के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट (रिसर्च), प्रशांत ताप्से ने बताया, "शेयर बाजार में तेजी के रुख और डिफेंस सेक्टर के शेयरों को लेकर बढ़े रूझान को देखते हुए, DCX सिस्टम्स कल अपने 207 रुपये के इश्यू प्राइस से कहीं अधिक कीमत पर लिस्टिंग का मजबूत संकेत दे रहा है। IPO को निवेशकों से मिली हुई मजबूत प्रतिक्रिया को देखते हुए, हमें इसके 280 से 290 रुपये के भाव पर लिस्ट होने की उम्मीद है, जो इसके इश्यू प्राइस से करीब 40 फीसदी अधिक है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें