DEE Development Engineers IPO: पाइपिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों के लिए अलॉटमेंट की प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई। अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 26 जून को होने वाली है। अगर आपने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है तो रजिस्ट्रार पोर्टल लिंक इनटाइम इंडिया या BSE की वेबसाइट पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह आईपीओ 19 जून से 21 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 418 करोड़ रुपये जुटाने का था।
DEE Development IPO का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार पोर्टल पर ऐसे चेक करें
BSE की वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका
DEE Development Systems IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
DEE Development IPO: ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट
DEE Development Engineers के आईपीओ को ग्रे मार्केट में मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। लिस्टिंग से एक दिन पहले यह आईपीओ अनलिस्टेड मार्केट में 98 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 301 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 48 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा होगा।
DEE Development Engineers के बारे में
डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से ऑयल और गैस, पावर (परमाणु सहित), केमिकल्स और अन्य प्रोसेस इंडस्ट्रीज जैसे उद्योगों के लिए स्पेशलाइज्ड प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। यह पाइपिंग प्रोडक्ट्स भी बनाती है। कंपनी की 7 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जिनमें से 3 हरियाणा के पलवल में, 1 गुजरात के अंजर में, 1 राजस्थान के बाड़मेर में, 1 असम के नुमालीगढ़ में और 1 थाइलैंड के बैंकॉक में है। डी डेवलपमेंट को स्थापित क्षमता के मामले में देश में प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशन में सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है।