Get App

Delhivery IPO: दूसरे दिन अभी तक 23% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों से मिली 38% बोली, जानिए लेटेस्ट GMP

Delhivery ने अपने IPO के लिए 462 से 487 रुपये का प्राइस बैंड रखा है और इसके लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख शुक्रवार 12 मई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2022 पर 3:48 PM
Delhivery IPO: दूसरे दिन अभी तक 23% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों से मिली 38% बोली, जानिए लेटेस्ट GMP
Delhivery IPO GMP: डेल्हीवेरी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी शून्य है

Delhivery IPO: लॉजिस्टिक कंपनी डेल्हीवेरी का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) दूसरे दिन दोपहर 3.30 बजे तक 23 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी ने IPO खुलने से एक दिन पहले 64 एंकर निवेशकों से 2,346.7 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके चलते कंपनी का आईपीओ साइज अब 10.75 करोड़ शेयरों से घटकर 6.25 करोड़ शेयरों का हो गया है।

रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से को 38 फीसदी सबस्क्राइब किया है। वहीं कर्मचारियों ने अपने आरक्षित शेयरों का 12 फीसदी सब्सक्राइब किया है। Delhivery ने कर्मचारियों के लिए 20 करोड़ रुपये शेयर आरक्षित किए हैं और उन्हें यह शेयर इश्यू प्राइस के 25 रुपये के डिस्काउंट पर मिलेंगे।

Delhivery का IPO शुक्रवार 13 मई को बंद हो जाएगा। कंपनी ने अपने IPO के लिए 462 से 487 रुपये का प्राइस बैंड रखा है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित शेयरों का हिस्सा अभी तक 1 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने कोटे के शेयरों को 28 फीसदी सब्सक्राइब किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें