Delhivery IPO: कंपनी ने 462-487 रुपये रखा प्राइस बैंड, 11 मई से निवेशक लगा सकता है इसमें पैसा, जानिए डिटेल्स

Delhivery IPO: लॉजिस्टिक सेक्टर की कंपनी डेल्हीवेरी का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 11 मई से निवेशकों के लिए खुल रहा है और इसके लिए 13 मई तक बोली लगाई जा सकती है

अपडेटेड May 04, 2022 पर 7:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhivery IPO: ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यू करीब 35,283 करोड़ रुपये बैठती है

लॉजिस्टिक सेक्टर की कंपनी डेल्हीवेरी लिमिटेड (Delhivery Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 11 मई से निवेशकों के लिए खुल रहा है और इसके लिए 13 मई तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने अपने IPO के लिए 462 से 487 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस तरह 487 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यू करीब 35,283 करोड़ रुपये बैठती है।

डेल्हीवेरी अपने IPO से 5,235 करोड़ रुपये जुटाएगी। हालांकि पहले उसकी योजना इससे 7,460 करोड़ रुपये जुटाने की थी। डेल्हीवेरी IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 19 मई को होगा और कंपनी 24 मई को शेयर बाजारों में लिस्ट हो सकती है।

कंपनी अपने IPO के तहत 4,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 1,235 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के निवेशकों और प्रमोटरों की तरफ से बिक्री के रखा जाएगा। इसके तहत फोसुन ग्रुप के स्वामित्व वाली चीन मोमेंटम फंड अपनी सहयोगी फर्म डेली CMF पीटीई लमिटेड के जरिए 200 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी।


यह भी पढ़ें- RBI के सरप्राइज रेट हाइक ने साफ किए निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये, सभी सेक्टोरल इंडेक्स हुए लाल निशान में बंद

इसके अलावा CA स्विफ्ट इनवेस्टमेंट्स करीब 454 करोड़ रुपये, SVF डोरबेल लिमिटेड करीब 365 करोड़ रुपये और टाइम्स इंटरनेट करीब 165 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए रखेगी। डेल्हीवेरी के प्रमोटर भी अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे। कपिल भारती करीब 5 करोड़, मोहित टंडन 40 करोड़ और सुरज सहारन 6 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

कंपनी में किसकी है कितनी हिस्सेदारी

कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक सॉफ्टबैंक होल्डिंग के पास 22.78 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं नेक्सस वेंचर्स के पास 9.23 फीसदी और सीआई स्विफ्ट होल्डिंग्स (कार्लाइल) के पास 7.42 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी में कपिल भारती की 1.11 फीसदी, मोहित टंडन की 1.88 फीसदी और सूरज सहारन की 1.79 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।