Delhivery IPO: आईपीओ खुलने से पहले अनलिस्टेड मार्केट में गिरे डेल्हीवेरी के शेयर, जानें लेटेस्ट GMP

Delhivery IPO: अनलिस्टेड या ग्रे मार्केट में डेल्हीवेरी के शेयरों की कीमत अपने पीक स्तर से 40 फीसदी तक घट चुकी है

अपडेटेड May 05, 2022 पर 2:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhivery का IPO 11 से 13 मई तक खुला रहेगा

Delhivery IPO: लॉजिस्टिक सेक्टर की कंपनी डेल्हीवेरी लिमिटेड (Delhivery Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 11 मई से खुल रहा है। हालांकि IPO खुलने से पहले अनलिस्टेड या ग्रे मार्केट (Unlisted Market) में इसके शेयरों की कीमत अपने पीक स्तर से 40 फीसदी तक घट चुकी है। एक डीलर ने बताया कि इस साल जनवरी में डेल्हीवेरी के शेयरों का भाव अनलिस्टेड मार्केट में 950 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया था, जो इसका पीक स्तर था। हालांकि अब इनकी कीमत घटकर 550-600 रुपये प्रति शेयर पर आ गई है।

डेल्हीवेरी ने अपने IPO के लिए 462 से 487 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह अनलिस्टेड मार्केट के मौजूदा भाव से करीब 19 फीसदी कम है। 487 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यू करीब 35,283 करोड़ रुपये बैठती है। डेल्हीवेरी का आईपीओ 11 से 13 मई तक खुला रहेगा।

एनालिस्ट्स ने बताया कि कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट और कम प्राइस बैंड ने उन निवेशकों को बेचैन कर दिया है जिन्होंने अनलिस्टेड मार्केट से इस स्टॉक को हासिल किया है। उन्होंने बताया अनलिस्टेड मार्केट में शुरुआत से ही डेल्हीवेरी के शेयरों का ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहा है क्योंकि इसके महंगे वैल्यूएशन ने निवेशकों को दूर रखा है।


यह भी पढ़ें- मार्केट टाइमिंग में RBI ने रेट बढ़ाकर बड़ी हिम्मत दिखाई: उदय कोटक

निवेशकों को उम्मीद थी कि अनलिस्टेड मार्केट की तुलना में आईपीओ कम वैल्यूएशन पर आएगा। ऐसे में उन्होंने अनलिस्टेड मार्केट में शेयर खरीदने के बजाय IPO के आने का इंतजार करना पसंद किया। एनालिस्ट्स ने बताया कि कहा कि पिछले साल कुछ बड़े स्टार्टअप के आईपीओ फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद निवेशकों में नए जमाने की कंपनियों को लेकर सेटींमेंट काफी बदला है।

UnlistedArena.com के को-फाउंडर मनान दोषी ने बताया, "पिछले साल डेल्हीवेरी के अनलिस्टेड शेयरों की मजबूत मांग थी और तब वे उपलब्ध नहीं थे। हालांकि अब जब शेयर अनलिस्टेड मार्केट में कारोबार कर रहे हैं, तब इनकी मांग में काफी कमी देखी जा रही है।"

बता दें कि डेल्हीवेरी इकलौती ऐसी कंपनी नहीं है कि जिसने अपने IPO प्राइस बैंड को अनलिस्टेड मार्केट के भाव से काफी कम कर तय किया है। इससे पहले AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड, UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और PB फिनेटक ने भी अपने IPO प्राइस को अनलिस्टे मार्केट के स्तर पर काफई कम पर तय किया था।

AGS ट्रांजैक्ट जनवरी 2022 में लिस्ट हुआ था और इसने अपना प्राइस बैंड 185-195 रुपये रखा था, जबकि IPO से पहले अनलिस्टेड मार्केट में इसका भाव 550 रुपये प्रति शेयर के आसपास था। UTI AMC सितंबर 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी और इसने अपना प्राइस बैंड 552-554 रुपये प्रति शेयर रखा था, जबकि IPO से पहले अनलिस्टेड मार्केट में इसका भाव 1,100 रुपये प्रति शेयर था। इसी तरह पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी PB फिनटेक ने अपना IPO प्राइस बैंड 940 से 980 रुपये प्रति शेयर रखा था, जबकि इसके अनलिस्टेड मार्केट में इसके शेयरों का भाव 1,900 रुपये प्रति शेयर था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।