Get App

Venus Pipes और Delhivery के शेयरों की लिस्टिंग आज, जानिए ग्रे मार्केट और एक्सपर्ट्स क्या जता रहे हैं उम्मीद

वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स (Venus Pipes & tubes) और डेल्हीवेरी (Delhivery) के शेयर कल मंगलवार को एक्सचेजों पर लिस्ट होने के लिए तैयार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2022 पर 12:21 AM
Venus Pipes और Delhivery के शेयरों की लिस्टिंग आज, जानिए ग्रे मार्केट और एक्सपर्ट्स क्या जता रहे हैं उम्मीद
Venus Pipes & tubes और Delhivery के शेयर 24 मई को होंगे लिस्ट

शेयर बाजार में जारी अस्थिरता के बीच दो कंपनियों- वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स (Venus Pipes & tubes) और डेल्हीवेरी (Delhivery) के शेयर मंगलवार 24 मई को एक्सचेजों पर लिस्ट होने के लिए तैयार हैं। हालांकि ग्रे मार्केट में दोनों कंपनियों की लिस्टिंग को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिख रहे हैं और उनकी लिस्टिंग कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं।

बाजार जानकारों के मुताबिक, नए जमाने की लॉजिस्टिक कंपनी डेल्हीवेरी के शेयर सोमवार को ग्रे मार्केट में अपने 487 रुपये के इश्यू प्राइस से 5 रुपये कम पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि इनके शेयरों की ट्रेड की संख्या लगभग नगण्य थी।

डेल्हीवेरी का 5,235 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 11 मई से 13 मई के बीच बोली के खुला था और कंपनी ने इसके लिए 462 से 487 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। कंपनी का इश्यू 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था और सबसे अधिक बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने लगाई थी। वहीं रिटेल निवेशकों, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और कर्मचारियों का इस इश्यू को लेकर ठंडा रिस्पॉन्स रहा और उनका हिस्सा पूरा सब्सक्राइब भी नहीं हुआ था।

एक्सपर्ट कहा कहना है कि डेल्हीवेरी के वैल्यूएशन को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाया था और इसे महंगा बताया था। शायद यही कारण रहा कि निवेशकों ने इस आईपीओ से दूरी बनाकर रखी। इसके अलावा हाल में नए जमाने की कंपनियों के कई आईपीओ का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इसके चलते भी निवेशक थोड़े सतर्क दिखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें