Devyani International IPO: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस और लिस्टिंग की तारीख, जानिए क्या चल रहा है GMP

Devyani International IPO: कंपनी के शेयरों का आवंटन 11 अगस्त को हो सकता है

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 10:17 AM

Devyani International IPO: पिज्जा हट, कोस्टा कॉफी और KFC जैसे ब्रांड चलाने वाली सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनी  Devyani International के शेयरों का आवंटन 11 अगस्त को हो सकता है। कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को बंद हुआ था।

इसके इश्यू को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। Devyani International का IPO 116.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने 1838 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए थे और 440 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे थे।

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

Devyani International के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 10 अगस्त को 53 रुपए है। कंपनी के हायर प्राइस बैंड से इसका प्रीमियम करीब 60 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 86-90 रुपए है। देवयानी के ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखकर अंदाजा लग रहा है कि कंपनी के शेयरों लिस्टिंग 143-145 रुपए के आसपास हो सकती है।

अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया था तो जानिए अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।


आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।

इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें। https://ris.kfintech.com/ipostatus/ipos.aspx

इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।

इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-

एप्लिकेशन नंबर

क्लाइंट आईडी

PAN

इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।

आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।

इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।

आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।

अगर आपको Devyani International के शेयर नहीं मिलेंगे तो आपका पैसा 12 अगस्त तक रिफंड हो जाएगा। अगर आपको शेयर मिलते हैं तो 13 या 14 अगस्त को वह आपके डिमैट अकाउंट में नजर आने लगेगा। Devyani International के शेयरों की लिस्टिंग 16 अगस्त को हो सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।