Devyani International के IPO का सही प्राइस, चॉयस ब्रोकिंग ने दी सब्सक्राइब रेटिंग

कंपनी के बिजनेस में अच्छी संभावना है। इसने अपने मार्जिन और प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए कोशिशें की हैं

अपडेटेड Aug 03, 2021 पर 4:53 PM
Story continues below Advertisement

पिज्जा हट जैसे ब्रांड्स चलाने वाली देवयानी इंटरनेशनल के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का वैल्यूएशन इस सेगमेंट की अन्य कंपनियों की तुलना में कम होने और बिजनेस में ग्रोथ की संभावना को देखते हुए चॉयस ब्रोकिंग ने इसे "सब्सक्राइब" रेटिंग दी है। देवयानी इंटरनेशनल देश में Yum! Brands की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है।

चॉयस ब्रोकिंग के सीनियर एनालिस्ट, सतीश कुमार ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी पिज्जा हट के 317, KFC के 284 और कोस्टा कॉफी के 44 स्टोर्स चलाती है।

CarTrade Tech IPO: प्राइस बैंड 1,585-1,618 रुपए तय, 2,999 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी

उन्होंने कहा, "ये ब्रांड्स देश के साथ ही विदेश में भी लोकप्रिय हैं। कंपनी का ऑपरेटेड कैश फ्लो भी पिछले दो फाइनेंशियल ईयर में मजबूत लेवल पर रहा है। इसने अपने मार्जिन और प्रॉफिटेबिलिटी को बढ़ाने के लिए स्ट्रैटेजी को लागू किया है।"

क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) इंडस्ट्री के लिए अच्छी स्थिति का देवयानी इंटरनेशनल को फायदा मिलेगा।

कंपनी के IPO का ऊपरी प्राइस बैंड 90 रुपये है। यह इस सेगमेंट की अन्य कंपनियों से कम है। इसके फंडामेंटल और वैल्यूएशन को देखते हुए चॉयस ब्रोकिंग का मानना है कि यह उचित प्राइस है।


IPO में रिटेल इनवेस्टर्स 1 लॉट के साथ निवेश कर सकते हैं, जो 14,850 रुपये का है। चॉयस ब्रोकिंग का मानना है कि इस सेगमेंट में जुबिलेंट फूडवर्क्स, वेस्टलाइफ डिवेलपमेंट और बर्गर किंग जैसी लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक खरीदने की तुलना में देवयानी इंटरनेशनल के पब्लिक ऑफर में इनवेस्ट करना अच्छा है।

इस पब्लिक ऑफर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है। हाल ही में फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो के IPO में भी रिटेल इनवेस्टर्स की काफी दिलचस्पी रही थी। जोमाटो के शेयर्स ने लिस्टिंग पर अच्छा रिटर्न भी दिया था। कंपनी का शेयर अब भी ऑफर प्राइस से लगभग दोगुने पर कारोबार कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।