Get App

Dharmaj Crop Guard IPO : धर्मज क्रॉप ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 75 करोड़, क्या आपको करना चाहिए निवेश?

Dharmaj Crop Guard IPO : एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ सोमवार, 28 नवंबर को खुलेगा। 251 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 216 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 28, 2022 पर 1:02 AM
Dharmaj Crop Guard IPO : धर्मज क्रॉप ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 75 करोड़, क्या आपको करना चाहिए निवेश?
Dharmaj Crop Guard के इश्यू के लिए 216-237 रुपये का प्राइस बैंड और 60 शेयरों का लॉट साइज तय है यानी कि खुदरा निवेशकों को प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से कम से कम 14220 रुपये लगाने होंगे। शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है

Dharmaj Crop Guard IPO : एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ सोमवार, 28 नवंबर को खुलेगा। 251 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 216 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इस इश्यू के तहत 30 नवंबर 2022 तक बोली लगा सकेंगे। हालांकि, Dharmaj Crop Guard ने आईपीओ से पहले 25 नवंबर को एंकर बुक के जरिये 74.95 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाबी मिली है। बीएसई फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने 237 रुपये प्रति शेयर के अपर बैंड पर यह रकम जुटाई है और 31.62 लाख इक्विटी शेयरों के अलोकेशन के अंतिम रूप दिया है।

तीन इनवेस्टर्स- Elara India Opportunities Fund, Rajasthan Global Securities और Resonance Opportunities Fund ने एंकर बुक के जरिये यह निवेश किया है।

क्या आईपीओ में करना चाहिए निवेश

केआर चोकसी (KR Choksey) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी बी2सी और बी2बी दोनों क्लाइंट बेस के साथ एक उभरती हुई कंपनी है। इसलिए कंपनी की दीर्घकालिक संभावनाएं अनुकूल हैं। कंपनी की आगे अच्छी अर्निंग्स की संभावनाएं हैं। वैल्यूएशन पर गौर करें तो DCGL का इश्यू इंडस्ट्री की अन्य कंपनियों की तुलना में डिस्काउंट पर उपलब्ध है। KR Choksey ने सभी पॉजिटिव फैक्टर्स को देखते हुए DCGL के आईपीओ के लिए ‘सब्सक्राइब’ की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें