Dharmaj Crop Guard IPO: एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड अगले हफ्ते अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करेगी। कंपनी का IPO सोमवार 28 नवंबर को खुलेगा और इसके लिए 30 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 25 नवंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। Dharmaj Crop Guard ने मंगलवार 23 नवंबर को अपने शेयरों के प्राइस बैंड का ऐलान करेगी।
