Multibagger Stock: इस वेल्डिंग कंपनी ने 52 गुना बढ़ा दिया पैसा, अभी भी एक्सपर्ट्स देख रहे दम, चेक करें टारगेट प्राइस

Multibagger Stock: वेल्डिंग मशीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एडोर वेल्डिंग (Ador Welding) के शेयरों में आज दो फीसदी से अधिक गिरावट रही। हालांकि बाजार के जानकारों का मानना है कि मौजूदा भाव पर निवेश कर 20 फीसदी से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 7:07 PM
एडोर वेल्डिंग वेल्डिंग कंज्यूमेबल्स, वेल्डिंग इक्विपमेंट, ऑटोमेशन और प्रोजेक्ट्स बिजनेस की लीडिंग प्लेयर है। (Image- Ador Welding)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: वेल्डिंग मशीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एडोर वेल्डिंग (Ador Welding) के शेयरों में आज 22 नवंबर को दो फीसदी से अधिक गिरावट रही। हालांकि बाजार के जानकारों का मानना है कि मौजूदा भाव पर निवेश कर 20 फीसदी से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। लांग टर्म में इसने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। अब आगे भी यह शानदार कमाई करा सकता है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 1015 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। आज बीएसई पर यह 845.50 रुपये के भाव (Ador Welding Share Price) पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 1,149.75 करोड़ रुपये है।

    Multibagger Stock:  ढाई साल में 594% मिला रिटर्न, अब एक महीने में ही 13%  कमाने का मौका, इस सूगर कंपनी पर एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

    एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे हैं दांव


    एडोर वेल्डिंग वेल्डिंग कंज्यूमेबल्स, वेल्डिंग इक्विपमेंट, ऑटोमेशन और प्रोजेक्ट्स बिजनेस की लीडिंग प्लेयर है। वेल्डिंग कंज्यूमेबल्स में इसका 19 फीसदी मार्केट शेयर है और वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को 81 फीसदी रेवेन्यू इसी से हासिल हुआ था। अब कंपनी अपने वेल्डिंग बिजनेस को और बढ़ा रही है और मुनाफे में सुधार की भी कोशिश कर रही है। मजबूत ग्रोथ आउटलुक और मार्जिन में सुधार के चलते ब्रोकरेज फर्म ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है।

    Corporate Bond: HDFC-Indian Oil समेत 6 कंपनियां लाएंगी 9200 करोड़ के बॉन्ड, 8% से अधिक ब्याज कमाने का मौका, देखें डिटेल्स

    21 साल में 52 गुना बढ़ा दिया निवेशकों का पैसा

    एडोर वेल्डिंग के शेयर 15 नवंबर 2001 को 16.25 रुपये के भाव पर थे। 21 साल में यह करीब 52 गुना बढ़कर आज 22 नवंबर 2022 को 845.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कम टाइम फ्रेम में भी इसने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। इस साल 25 फरवरी को यह 588.35 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

    इसके बाद कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और 22 सितंबर 2022 को यह 52 हफ्ते के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर 1038 रुपये के भाव (Ador Welding Share Price) पर पहुंच गया यानी महज सात महीने में निवेशकों की पूंजी करीब 43 फीसदी बढ़ गई। अभी इसके शेयर एक साल के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से 19 फीसदी डिस्काउंट पर हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।