Diwali IPO Rush : त्योहारों का सीजन चल रहा है और इसके साथ ही कई कंपनियां आईपीओ के जरिए फंड जुटाने की तैयारी कर रही हैं। 10 नवंबर को दिवाली की शुरुआत से पहले दो कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने वाली हैं। इनमें Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer का आईपीओ 31 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इसके अलावा, Cello World का आईपीओ 30 अक्टूबर को खुलेगा।
