Dodla Dairy IPO: डोडला डेयरी का IPO 16 जून को खुला और इसी दिन IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। कंपनी ने इश्यू के तहत 85.07 लाख शेयर जारी किए थे जबकि पहले ही दिन 85.71 लाख शेयरों के लिए बोली लगी।

Dodla Dairy IPO: डोडला डेयरी का IPO 16 जून को खुला और इसी दिन IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। कंपनी ने इश्यू के तहत 85.07 लाख शेयर जारी किए थे जबकि पहले ही दिन 85.71 लाख शेयरों के लिए बोली लगी।
रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा भी पहले ही दिन भर गया। यह हिस्सा 1.97 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 8 फीसदी भरा है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का पोर्शन 2 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।
Dodla Dairy IPO: आज खुला इश्यू, जानिए क्या निवेश के लिए ठीक है?
कंपनी इश्यू से 520 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसका इश्यू प्राइस 421-528 रुपए प्रति शेयर है। कंपनी ने IPO खुलने से एक दिन पहले 15 जून को 36,46,099 शेयर 428 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से देकर एंकर इनवेस्टर्स से 156.05 करोड़ रुपए जुटाए थे।
इश्यू के तहत कंपनी 50 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया है। जबकि 1.09 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल है। TPG डोडला डेयरी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रही है।
Choice Broking ने इश्यू को सब्सक्राइब रेटिंग देते हए कहा, "संक्रमण के बाद सेहत पर लोगों का फोकस बढ़ा है जिसकी वजह से पैकेट बंद दूध की डिमांड पहले से ज्यादा है। इसके अलावा होटल्स, रेस्तरां और कैफे खुलने से भी कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ेगी।"
जानिए कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट
डोडला डेयरी का इश्यू 16 जून को खुलेगा और 18 जून को बंद होगा।
डोडला डेयरी के शेयरों का आवंटन 23 जून 2021 को होगा। इसकी लिस्टिंग 28 जून 2021 को होने की उम्मीद है।
डोडला डेयरी की योजना इश्यू से 520.17 करोड़ रुपए जुटाने की है। कंपनी इसमें से 32.26 करोड़ रुपए बैंकों का कर्ज चुकाने में करेगी।
कंपनी ने इश्यू का 50 फीसदी क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स और बाकी का 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।