Dreamfolks Services ipo: आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही कंपनी ने 18 निवेशकों से जुटाए ₹253 करोड़, जानिए डिटेल

Dreamfolks Services ने बताया कि उसने 18 एंकर निवेशकों को 326 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 77,59,066 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 10:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dreamfolks Services का IPO 24 अगस्त को खुलेगा और 26 अगस्त को बंद होगा

Dreamfolks Services IPO: ड्रीमफोक्स सर्विसेज ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने के एक दिन पहले मंगलवार 23 अगस्त को 18 एंकर निवेशकों (Anchor Investors) से 252.94 करोड़ रुपये जुटाए। ड्रीमफोक्स सर्विसेज का IPO बुधवार 24 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी ने बताया कि उसने 18 एंकर निवेशकों को 326 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 77,59,066 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। बता दें कि ड्रीमफोक्स सर्विसेज ने अपने इश्यू के लिए 326 रुपये ऊपरी प्राइस बैंड तय किया है।

जिन एंकर निवेशकों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया, उनमें स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक, सेंट कैपिटल फंड, मैथ्यूज एशिया फंड्स, सोसिएट जनरली और सेगांटी इंडिया मारिशस आदि शामिल हैं। इसके अलावा आदित्य बिड़ला सन सन लाइफ, इनवेस्को इंडिया AMC, सुंदरम MF, अबक्कस ग्रोथ फंड, कुबेर इंडिया फंड, मालाबार इंडिया फंड, मिराए एसेट इंडिया, क्वांट म्यूचुअल फंड, एलारा इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड, PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस और BNP परिबास आर्बिट्रेज सहित कई अन्य निवेशक भी इस एंकर बुक में शामिल हुए।


यह भी पढ़ें- NDTV ने कहा, 'फाउंडर्स से सहमति लिए बिना VCPL ने वारंट का इस्तेमाल कर ली 29.18% हिस्सेदारी'

ड्रीमफोक्स सर्विसेज अपने आईपीओ से करीब 562 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल है और इसके तहत कोई नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे। कंपनी का IPO 26 अगस्त को बंद होगा और इसके लिए कंपनी ने 308 से 326 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

DreamFolks एक एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है। यह कंपनी भारत में कारोबार करने वाले सभी कार्ड नेटवर्क्स को अपनी सेवाएं मुहैया कराती है। इसमें वीजा, मास्टरकार्ड, डिनर्स/डिस्कवर और रुपे आदि शामिल है। इसके अलावा यह ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई सहित कार्ड जारी करने वाली देश की सभी प्रमुख बैंकों को भी सेवाएं देती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।