Get App

Dreamfolks Services IPO का ग्रे मार्केट में कैसा है हाल? जानिए शेयर अलॉटमेंट, लिस्टिंग डेट सहित हर जरूरी डिटेल

Dreamfolks Services के इनवेस्टर्स को 1 सितंबर को शेयर अलॉट हो जाएंगे। 6 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2022 पर 12:27 PM
Dreamfolks Services IPO का ग्रे मार्केट में कैसा है हाल? जानिए शेयर अलॉटमेंट, लिस्टिंग डेट सहित हर जरूरी डिटेल
देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर DreamFolks Services के IPO को कुल 56.68 गुना अधिक बोलियां मिली थीं

Dreamfolks Services IPO : बिडिंग बंद होने के बाद अब इनवेस्टर्स की नजर ड्रीमफोक्स आईपीओ की शेयर अलॉटमेंट डेट पर बनी हुई है। हालांकि, इससे पहले इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) पर इनवेस्टर्स की नजरें बनी हुई हैं।

मार्केट के जानकारों के मुताबिक, DreamFolks IPO के GMP की बढ़त शुक्रवार को तीन अंकों में पहुंचने के बाद लगातार 100 रुपये ऊपर बना हुआ है। मंगलवार, 30 अगस्त को जीएमपी 105 रुपये ऊपर है। इस ट्रेंड का मतलब है कि सेकेंडरी मार्केट में पब्लिक इश्यू की मजबूती के साथ लिस्टिंग हो सकती है।

बिडर्स की तरफ से मिला अच्छा रिस्पांस

हालांकि, बिडर्स की तरफ से मिले मजबूत रिस्पांस की भी इसमें अहम भूमिका है और जीएमपी में मजबूती देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड बना रहता है तो DreamFolks IPO GMP में और उछाल देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें