Dreamfolks Services IPO : एयरपोर्ट पर लाउंज सर्विसेज देने वाली कंपनी का इश्यू 24 अगस्त को खुलेगा, जानिए डिटेल

एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ 26 अगस्त को बंद होगा। एंकर इनवेस्टर्स 23 अगस्त को इश्यू सब्सक्राइब कर सकेंगे

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 5:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर अनुभव देते हुए ड्रीमफोक्स सर्विसेज भारत की सबसे बड़ी एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म बनी हुई है

Dreamfolks Services IPO : एयरपोर्ट सेवा एग्रीगेटर मंच ड्रीमफोक्स सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा। आईपीओ डॉक्युमेंट के अनुसार, तीन दिनों के लिए खुला यह इश्यू 26 अगस्त को बंद होगा। एंकर इनवेस्टर्स एक दिन पहले यानी 23 अगस्त को इश्यू सब्सक्राइब कर सकेंगे।

आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर्स की तरफ से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है। प्रवर्तक लिबर्टा पीटर कलात, दिनेश नागपाल और मुकेश यादव द्वारा 1.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी।

1,200 करोड़ तक हो सकता है साइज


पीटीआई के मुताबिक, कंपनी IPO का साइज 1,000-1,200 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद कर रही है। ड्रीमफोक्स इस इश्यू में मुकेश यादव और दिनेश नागपाल 65-65 लाख और लिबर्ता पीटर कलाट 45 लाख तक शेयर बेचेंगे।

Digit Insurance के आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं? पहले कंपनी के बारे में हर जरूरी बात जान लीजिए

वित्त वर्ष 22 में कंपनी ने कुल 283.99 करोड़ रुपेय की कुल इनकम दर्ज की थी, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 108.11 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष के दौरान नेट प्रॉफिट 16.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 1.45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ की है उम्मीद

टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर अनुभव देते हुए ड्रीमफोक्स सर्विसेज भारत की सबसे बड़ी एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म बनी हुई है। भारत में नए-नए शहरों में और एयरपोर्ट खोलने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है, इसलिए इस सेगमेंट के बड़ी तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट सर्विसेज का बाजार वित्त वर्ष 2030 तक करीब 5,385 करोड़ रुपये का हो सकती हैं। वहीं साल 2040 तक एयरपोर्ट लाउंज की संख्या बढ़कर 295 तक पहुंच सकती है।

इन स्मॉल और मिड-कैप PMS ने पांच सालों में दिया 21% तक सालाना रिटर्न, आइए डालते हैं एक नजर

ड्रीमफोक्स सर्विसेज कंज्यूमर्स को एयरपोर्ट रिलेटेड सर्विसेज जैसे लाउंज, फूड एंड ब्रेवरेजेस, स्पा, मीट एंड असिस्ट एयरपोर्ट ट्रांसफर, ट्रांजिट होटल्स और सोने के कमरों का एक्सेस के साथ बैगेज ट्रांसफर सर्विसेज मुहैया कराती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।