Dreamfolks Services IPO: 24 अगस्त को खुल रहा यह आईपीओ, 25% चल रहा ग्रे मार्केट प्रीमियम, पैसा लगाने से पहले जानिए ये जरूरी बातें

Dreamfolks Services IPO: कंपनी ने बताया कि उसने IPO का प्राइस बैंड 308 से 326 रुपये प्रति शेयर तय किया है और 46 शेयरों के गुणांक में बोली लगा सकते हैं

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 7:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dreamfolks Services के शेयरों को ग्रे मार्केट में अच्छा भाव मिलता दिख रहा है

Dreamfolks Services Limited IPO: ड्रीमफोक्स सर्विसेस लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बुधवार 24 अगस्त से खुल रहा है। कंपनी ने बताया कि उसने IPO का प्राइस बैंड 308 से 326 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक निवेशक न्यूनतम 46 शेयरों और उसके बाद 46 के गुणांक में बोली लगा सकता है। IPO के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 26 अगस्त होगी।

पूरी तरह 'ऑफर फॉर सेल (OFS)' है इश्यू

कंपनी अपने IPO के तहत कोई नए शेयर नहीं जारी कर रही है, बल्कि सभी शेयरों को इसके मौजूदा निवेशकों और शेयरहोल्डरों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसका एक मतलब यह भी है कि इस IPO से मिलने वाला सारा कंपनी के खाते में न जाकर इसके शेयरहोल्डरों और मौजूदा निवेशकों के पास जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, IPO के तहत प्रमोटर और शेयरहोल्डर कुल 17,242,368 शेयरों की बिक्री के लिए रखेंगे। इसमें से 6,531,200 शेयर मुकेश यादव की तरफ से, 6,531,200 शेयर दिनेश नागपाल की तरफ से और करीब 4,179,968 शेयरों को लिबर्था पीटर कलाट की तरफ से ब्रिकी के लिए रखा जाएगा। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी IPO का साइज 1,000-1,200 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 3 सालों में दिया 5,695% रिटर्न, एनालिस्ट के मुताबिक और बढ़ेगा ये शेयर

रिटेल निवेशकों के लिए 10% शेयर आरक्षित

कंपनी ने बताया कि IPO के तहत जारी 75 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए आरक्षित रहेंगे। वहीं 15 फीसदी शेयर नान-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए, जबकि बाकी 10 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेंगे।

ग्रे मार्केट में दिख रहा जोश

ड्रीमफोक्स सर्विसेज के शेयरों को ग्रे मार्केट में अच्छा भाव मिलता दिख रहा है। अनलिस्टेड मार्केट पर नजर रखने वाले पोर्टल आईपीओ वॉच के मुताबिक, सोमवार को ड्रीमफोक्स सर्विसेज के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम 85 रुपये था। इसका मतलब है कि ड्रीमफोक्स सर्विसेज के शेयर ग्रे मार्केट में उसके 326 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड से 85 रुपये या करीब 25 फीसदी अधिक के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

क्या करती है कंपनी

ड्रीमफोक्स सर्विसेज, देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट सर्विसेज एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म में से एक है। यहं कंज्यूमर्स को एयरपोर्ट रिलेटेड सर्विसेज जैसे लाउंज, फूड एंड ब्रेवरेजेस, स्पा, मीट एंड असिस्ट एयरपोर्ट ट्रांसफर, ट्रांजिट होटल्स और सोने के कमरों का एक्सेस के साथ बैगेज ट्रांसफर सर्विसेज मुहैया कराती है। भारत में नए-नए शहरों में और एयरपोर्ट खोलने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है, इसलिए इस सेगमेंट के बड़ी तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट सर्विसेज का बाजार वित्त वर्ष 2030 तक करीब 5,385 करोड़ रुपये का हो सकती हैं। वहीं साल 2040 तक एयरपोर्ट लाउंज की संख्या बढ़कर 295 तक पहुंच सकती है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2017 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 98.7 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2020 में बढ़कर 367 करोड़ रुपये हो गया। इस प्रकार कंपनी ने सालाना 55 फीसदी की कंपाउंडेड ग्रोथ दर्ज की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।