Get App

Durlax Top IPO: प्रति शेयर 65-68 रुपये का प्राइस बैंड तय, 40 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

Durlax Top IPO: इस आईपीओ के तहत 28.56 करोड़ रुपये तक के 42 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसके अलावा, 12.24 करोड़ रुपये तक के 18 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। यह कंपनी एक दशक से अधिक समय से सॉलिड सरफेस के बिजनेस में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2024 पर 3:32 PM
Durlax Top IPO: प्रति शेयर 65-68 रुपये का प्राइस बैंड तय, 40 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी
सॉलिड सरफेस निर्माता डर्लैक्स टॉप सरफेस अपना आईपीओ लाने जा रही है।

सॉलिड सरफेस निर्माता डर्लैक्स टॉप सरफेस अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 40.80 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने आज सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। यह आईपीओ 19 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशकों के पास इसमें 21 जून तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 65-68 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह कंपनी एक दशक से अधिक समय से सॉलिड सरफेस के बिजनेस में है। इसके शेयरों की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर होगी।

Durlax Top Surface IPO से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 28.56 करोड़ रुपये तक के 42 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसके अलावा, 12.24 करोड़ रुपये तक के 18 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। 28.56 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू में से कंपनी की योजना 17.50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और 6 करोड़ रुपये सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने की है।

निवेशक कम से कम 2,000 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। श्रवण सुथार और ललित सुथार सहित प्रमोटरों के पास कंपनी में लगभग 95 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास लगभग 5 फीसदी हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें