Get App

फैब इंडिया, एथर इंडस्ट्रीज जैसी 8 कंपनियों को सेबी से मिली IPO की मंजूरी, Inox Green ने वापस लिया ड्राफ्ट पेपर

Inox Green Energy Services ने अपने IPO प्लान से पीछे हटने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल किए गए ड्रॉफ्ट पेपर को वापस ले लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 9:38 AM
फैब इंडिया, एथर इंडस्ट्रीज जैसी 8 कंपनियों को सेबी से मिली IPO की मंजूरी, Inox Green ने वापस लिया ड्राफ्ट पेपर
Capillary Technologies India एक आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड क्लाउड नेटिव सॉफ्टवेयर-एस-ए-सॉल्यूशन (एसएएएस) प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है

8 और कंपनियां बाजार में अपने आईपीओ लाने के लिए तैयार हैं। इनके आईपीओ आवेदन को सेबी से मंजूरी मिल गई है। हालांकि Inox Green Energy Services ने अपने IPO प्लान से पीछे हटने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल किए गए ड्रॉफ्ट पेपर को वापस ले लिया है।

आईपीओ लाने के लिए तैयार इन कंपनियों में लाइफस्टाइल उत्पादों से जुड़ी कंपनी फैबइंडिया (FabIndia,विशेष प्रकार की रसायन बनाने वाली एथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries),सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technology),एशियानेट सैटेलाइट कम्युनिकेशंस (Asianet Satellite Communications),सनातन टेक्सटाइल्स (Sanathan Textiles,कैपिलरी टेक्नोलॉजीज (Capillary Technologies),हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (Harsha Engineers) और इनफीनियन बॉयोफार्मा (Infinion Biopharma) के नाम शामिल हैं।

फैबइंडिया

बता दें कि लाइफस्टाइल उत्पादों से जुड़ी कंपनी फैबइंडिया ने इसी साल जनवरी में आईपीओ की अर्जी दाखिल की थी। इस आईपीओ में 500 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 2.5 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। इस ऑफर-फॉर-सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर ग्रुप, प्रेमजी इनवेस्ट, बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड, निलेकणि परिवार, कोटक इंडिया एडवांटेज फंड आदि अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें