LIC IPO: देश का सबसे बड़ा इश्यू 4 मई को खुलेगा, क्या निवेश करना सही फैसला है, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

949 रुपए के अपर प्राइस बैंड के मुताबिक, इस इश्यू की वैल्यू कंपनी की इम्बेडेड वैल्यू का 1.1 गुना है

अपडेटेड May 03, 2022 पर 6:59 AM
Story continues below Advertisement
LIC IPO: इस इश्यू का प्राइस बैंड 902-949 रुपए है

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी देश का सबसे बड़ा IPO लाने जा रही है। यह इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा। सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचेगी। पहले 5% स्टेक सेल का प्लान था लेकिन फिर इसे घटाकर 3.5% कर दिया गया।

इस इश्यूका 10% हिस्सा पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। 0.7 फीसदी हिस्सा एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व है। 31.25 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। LIC की पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर्स, रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को डिस्काउंट भी दिया गया है। पॉलिसीहोल्डर्स को इश्यू प्राइस पर 60 रुपए की छूट है। वहीं कर्मचारियों और रिटेल इनवेस्टर्स को 45-45 रुपए का डिस्काउंट दिया गया है।

क्या करें निवेशक?


Paytm के इश्यू के बाद कुछ निवेशक डरे हुए हैं। वो ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि इस इश्यू में निवेश करें या दूर रहें। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज फर्मों ने इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। बाजार के जानकारों का कहना है कि LIC का वैल्यूएशन और प्राइस आकर्षक है। इसके अलावा पॉलिसीहोल्डर्स, कर्मचारियों और रिटेल इनवेस्टर्स को छूट भी दी गई है।

LIC IPO को मिला एंकर इनवेस्टर्स का शानदार रिस्पॉन्स, कुछ ही घंटों में पूरा भरा

यह इश्यू इसलिए भी खास है कि LIC देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसकी मार्केट पैठ मजबूत है। सरप्लस डिस्ट्रिब्यूशन के नियमों में बदलाव से कंपनी ज्यादा मुनाफा बना पाएगी।

निर्मल बांग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की लेटेस्ट रिपोर्टेड इम्बेडेड वैल्यू (सितंबर 21 में ईवी) 5.4 लाख करोड़ रुपये है। मार्च 2021 के मुकाबले यह 4.6 गुना ज्यादा है। इसकी वजह कंपनी की सरप्लस डिस्ट्रिब्यूशन पॉलिसी में बदलाव है। इंडिया में प्रोटेक्शन गैप 83 फीसदी है। यह APAC देशों में सबसे ज्यादा है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले दशक में इंडिया में एनबीपी की सीएजीआर 14-16 फीसदी रह सकती है। निर्मल बांग ने कहा है, 'मार्केट में LIC की पॉजिशन और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च को देखते हुए कंपनी को आगे काफी फायदा होने की उम्मीद है।'

949 रुपए के अपर प्राइस बैंड के मुताबिक, इस इश्यू की वैल्यू कंपनी की इम्बेडेड वैल्यू का 1.1 गुना है। यह प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों के मुकाबले काफी डिस्काउंटेड है।

निर्मल बांग ने इस इश्यू में इनवेस्ट करने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार की कोशिशों के चलते इश्योरेंस इंडस्ट्री की ग्रोथ अच्छी है। कंपनियां प्रोडक्ट इनोवेशंस पर फोकस कर रही हैं। डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम में भी बदलाव दिख रहा है। कोविड-19 में हेल्थकेयर को लेकर जागरूकता बढ़ाई है। इसका फायदा आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी का कहना है कि एलआईसी का मार्जिन स्टेबल रहा है। प्रोडक्ट पोर्टफोलियो स्ट्रेटेजी और डिस्ट्रिब्यूशन मिक्स में डायवर्सिफिकेशन से सभी मोर्चों पर कंपनी के बेहतर परफॉर्मेंस करने की बहुत संभावना है। इस ब्रोकरेज फर्म ने इनवेस्टर्स को कहा है कि वे लिस्टिंग गेंस के साथ ही लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के लिए इस इश्यू में पैसे लगा सकते हैं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।