Elin Electronics IPO: फ्रैक्शनल हॉर्सपॉवर बनाने वाली देश की लीडिंग कंपनी के आईपीओ में निवेश के लिए आज पहला दिन है। यह इश्यू अब तक 37 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है। इस आईपीओ को अब तक 52.35 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं, जबकि ऑफर पर 1.42 करोड़ शेयर हैं। इस इश्यू में निवेशक 22 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। इसके लिए 234-247 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 475 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 275 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, प्रमोटरों और शेयरधारकों द्वारा 300 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।
