Elon Musk Spacex IPO: जब गुरु-शुक्र मिलकर बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, तब एलन मस्क लाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ

Elon Musk Spacex IPO: अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क अपनी कंपनी स्पेसेक्स का आईपीओ लाने के लिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भरोसा कर रहे हैं। अपने जीवन का सबसे बड़ा दांव और दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने के लिए जून 2026 का समय चुना है जब गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 8:01 PM
Story continues below Advertisement
समझा जा रहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ जून 2026 में आ सकता है।

Elon Musk Spacex IPO: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अपनी स्पेस कंपनी स्पेसेक्स का प्रथम सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की योजना बना रहे हैं। इस आईपीओ की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन समझा जा रहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ जून 2026 में आ सकता है। इसकी तारीख तय करने के लिए मस्क ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर भरोसा कर रहे हैं। लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी स्पेसेक्स के आईपीओ के जरिए 50 अरब डॉलर जुटाने की कोशिश है।

समझा जा रहा है कि मस्क अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा दांव लगाने के लिए ग्रहों की दुर्लभ स्थिति और अपने जन्मदिन को देखते हुए कोई तारीख तय कर सकते हैं। ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की खबर की मानें तो जब आसमान में बृहस्पति और शुक्र ग्रह एक-दूसरे के करीब होंगे, तब स्पेसेक्स का आईपीओ आ सकता है। ग्रहों की यह स्थिति 3 तीन साल बाद पहली बार 8-9 जून के आसपास बनेगी। वहीं, 28 जनू को मस्क अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे। इन्हीं दोनों में से किसी तारीख पर स्पेसेक्स के आईपीओ लॉन्च की घोषणा की जा सकती है।

जून में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग

एलन मस्क जिस समय आईपीओ लाने की योजना बना रहे हैं, उस समय गजलक्ष्मी राजयोग होगा। जून में कर्क राशि में शुक्र और गुरु की युति से इस राजयोग का निर्माण होगा। पंचांग के अनुसार देखा जाए तो देव गुरु बृहस्पति 2 जून, 2026 को मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। वे इसमें 31 अक्टूबर 2026 दिन तक रहेंगे। वहीं, भौतिक सुख सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह 8 जून 2026, सोमवार को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे और 4 जुलाई 2026 तक इस राशि में रहेंगे। कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति 8 जून को 05 बजकर 47 मिनट से होगी, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग 8 जून 2026 से लेकर 4 जुलाई 2026 तक रहेगा।

गजलक्ष्मी राजयोग के लाभ


  • गजलक्ष्मी राजयोग के समय में निवेश से लाभ होता है। पिता की संपत्ति, शेयर बाजार, लॉटरी आदि में व्यक्ति को बड़ा धन लाभ हो सकता है।
  • गजलक्ष्मी राजयोग में अचानक धन लाभ होता है, आर्थिक संकट खत्म होते हैं और आय के नए स्रोत बनते हैं।
  • जिनकी राशि में गजलक्ष्मी राजयोग बनता है, उनके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती है।
  • कार्यक्षेत्र में व्यक्ति का सम्मान और प्रभाव बढ़ता है। प्रमोशन, नई जॉब का योग बनता है। सरकार, शासन-सत्ता से सहयोग मिलता है।
  • शुक्र के प्रभाव से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। लव लाइफ के लिए यह समय उत्तम हो सकता है।

Raipur Central Jail: 'आज मेरे जान का बर्थडे है', जेल में प्रेमी से मिलने गई नाबालिग ने बनाया रील, वीडियो वायरल | Moneycontrol Hindi

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।