Emerald Tyre Manufacturers IPO: 5 दिसंबर को खुलेगा 49 करोड़ रुपये का आईपीओ, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

Emerald Tyre IPO: एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के आईपीओ के तहत 47.37 करोड़ रुपये के 49.86 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1.89 करोड़ रुपये के 1.99 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। नॉन-प्रमोटर्स कार्तिकेयन स्वर्णम और एस विजयलक्ष्मी ऑफर-फॉर-सेल में शेयर बेचेंगे

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 6:16 PM
एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स का आईपीओ 5 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Emerald Tyre SME IPO: तमिलनाडु स्थित एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स का आईपीओ 5 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 49 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह दिसंबर में दलाल स्ट्रीट पर आने वाला SME सेगमेंट का दूसरा आईपीओ होगा। निवेशकों के पास इसमें 9 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 10 दिसंबर 2024 को होने की उम्मीद है।

Emerald Tyre IPO से जुड़ी पूरी डिटेल

एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के आईपीओ के तहत 47.37 करोड़ रुपये के 49.86 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1.89 करोड़ रुपये के 1.99 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। नॉन-प्रमोटर्स कार्तिकेयन स्वर्णम और एस विजयलक्ष्मी ऑफर-फॉर-सेल में शेयर बेचेंगे।


टायर कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 67.62 फीसदी है, जबकि 32.38 फीसदी शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं, जिसमें राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज भी शामिल है, जो 12.31 फीसदी हिस्सेदारी के साथ कंपनी में दूसरा सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है। प्रमोटर चंद्रशेखरन वेंकटचलम तिरुपति के पास सबसे अधिक 47.42 फीसदी हिस्सेदारी है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

एमराल्ड टायर अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए नए इश्यू से होने वाली आय में से 36.3 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और ऑफर एक्सपेंस के लिए खर्च किया जाएगा। पब्लिक इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर GYR कैपिटल एडवाइजर्स है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।

Emerald Tyre का बिजेनस

एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड की स्थापना 2002 में हुई है। कंपनी कई तरह के टायरों का प्रोडक्शन, सप्लाई और सर्विसिंग करती है। इसके तहत ऑफ-हाइवे टायर और व्हील सर्विसेज के माध्यम से कंप्लीट सॉल्यूशन प्रोवाइड किया जाता है। इसकी टायर, ट्यूब और पहियों की 10,560 मीट्रिक टन की स्थापित प्रोडक्शन कैपिसिटी है।

कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को "GRECKSTER" ब्रांड के तहत बेचती है। इसके प्रोडक्ट्स को यूएई, रूस, यूएसए, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, हंगरी, पुर्तगाल, इटली और डेनमार्क पोलैंड को एक्सपोर्ट किया जाता है। 31 मार्च 2024 तक कंपनी में 224 स्थायी और 191 कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉई थे।

Emerald Tyre का फाइनेंशियल

फाइनेंशियल की बात करें तो मार्च 2024 को समाप्त वर्ष में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के 8.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 12.1 करोड़ रुपये हो गया। वर्ष के दौरान रेवेन्यू बढ़कर 170.98 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 163.9 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।