EMS IPO : अंतिम दिन निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, 75 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

EMS IPO : इश्यू को अब तक 81.20 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 1.07 करोड़ शेयर हैं। यह आईपीओ 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। कंपनी ने इसके लिए 200-211 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ के जरिए 321.24 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है

अपडेटेड Sep 12, 2023 पर 6:59 PM
सीवरेज सॉल्यूशन प्रोवाइडर EMS के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

EMS IPO : सीवरेज सॉल्यूशन प्रोवाइडर EMS के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 75.28 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 81.20 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 1.07 करोड़ शेयर हैं। यह आईपीओ 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। कंपनी ने इसके लिए 200-211 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ के जरिए 321.24 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) ने लगाया है। इसके अलावा, रिटेल निवेशकों ने भी इसमें अच्छी खासी दिलचस्पी दिखाई है।


क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 153.02 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 82.32 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 29.79 गुना

टोटल - 75.28 गुना

(BSE, 12 Sep 2023 | 06:03:00 PM)

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

आईपीओ के तहत 146.24 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 175 करोड़ रुपये के 82.94 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर रामवीर सिंह शेयर बेचेंगे। वाटर और वेस्ट वाटर कलेक्शन, ट्रीटमेंट और डिस्पोजल सर्विसेज प्रदान करने वाली कंपनी ने इश्यू साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी नेट वर्थ इंडिविजुअल के लिए और शेष 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

ईएमएस लिमिटेड 101.24 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी। इसके अलावा, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में भी खर्च किया जाएगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को होगा। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 20 सितंबर को शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 18 सितंबर को शुरू हो जाएगी। आईपीओ शेड्यूल के अनुसार, EMS 21 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर डेब्यू करेगा।

कंपनी का फाइनेंशियल

कंपनी का मार्च FY23 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना 37.7 फीसदी बढ़कर 108.7 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान, कंपनी का राजस्व 49.5 फीसदी बढ़कर 538.2 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA 32.4 फीसदी बढ़कर 149 करोड़ रुपये हो गया है, लेकिन FY23 में EBITDA मार्जिन गिरकर 27.7 फीसदी हो गया, जो पिछले वर्ष 31.3 फीसदी था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।