eMudhra और Aether Industries के IPO इस हफ्ते होंगे लिस्ट, जानिए कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

शेयर बाजार में इस हफ्ते अभी 2 और कंपनियों- eMudhra और एथर इंडस्ट्री के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लिस्ट होने वाले हैं

अपडेटेड May 31, 2022 पर 10:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एथर इंडस्ट्री का IPO शुक्रवार 3 जून को लिस्ट होने की उम्मीद है

शेयर बाजार में इस हफ्ते अभी 2 और कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लिस्ट होने वाले हैं। इनमें eMudhra का आईपीओ भी शामिल है, जो कल यानी बुधवार 1 जून को लिस्ट होने वाला है। वहीं एथर इंडस्ट्री का IPO शुक्रवार 3 जून को लिस्ट होने की उम्मीद है।

ग्रे मार्केट से इन दोनों IPO को लेकर फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक किसी भी कंपनी की धमाकेदार लिस्टिंग होने उम्मीद नहीं है। आइए जानते हैं कि बाजार को इनकी लिस्टिंग को लेकर क्या उम्मीदे हैं।

eMudhra GMP

डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट मुहैया कराने वाली कंपनी eMudhra का 413 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार 1 जून को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। कंपनी ने अपना IPO 243-256 प्रति शेयर के भाव पर लॉन्च किया था।


यह भी पढ़ें- LIC का शेयर 3% फिसला, मार्केट कैप में आई ₹17000 करोड़ की गिरावट

ग्रे मार्केट के जानकारों ने बताया कि अनलिस्टेड मार्केट में इस कंपनी के शेयर बिल्कुल न के बराबर ट्रेडिंग हो रही है। ऐसे में इसकी लिस्टिंग को लेकर कोई सटीक अनुमान लगा पाना कठिन है। ईमुध्रा के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम शून्य है। ऐसे में जानकार इसकी लिस्टिंग कमजोर रहने का अनुमान जता रहे हैं।

Aether Industries GMP

स्पेशियालिटी केमिकल्स कंपनी एथर इंडस्ट्रीज को कई एनालिस्ट ने लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी थी। हालांकि इसके बावजूद नीलामी के दौरान रिटेल निवेशकों का इस इश्यू को लेकर उत्साह थोड़ा फीका दिखा। ग्रे मार्केट के जानकारों के मुताबिक फिलहाल एथर इंडस्ट्रीज का ग्रे मार्केट प्रीमियम मंगलवार को 29 से 31 रुपये के बीच था।

एथर इंडस्ट्री का ऊपरी प्राइस बैंड 642 रुपये तय किया गया है, ऐसे में यह आईपीओ ग्रे मार्केट में करीब 5 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। हालांकि यह प्रीमियम बहुत अधिक नहीं है और शेयर बाजार की अगले कुछ दिनों के चाल के आधार पर इसमें उतार-चढ़ाव आ सकता है। फिलहाल निवेशकों की नजरें इन दोनों आईपीओ के लिस्टिंग पर टिकी है।

Ethos 6% डिस्काउंट पर हुआ लिस्ट

इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत सोमवार को ईथोस लिमिटेड के IPO की लिस्टिंग से हुई। प्रीमियम और लग्जरी घड़ियों की देश की सबसे बड़ी रिटेलर ईथोस का आईपीओ 6 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।