eMudhra IPO: पहले दिन 48% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, QIB ने अभी तक नहीं लगाई है बोली, जानिए बाकी डिटेल

eMudhra IPO: डिजिटल सिग्नेचर जारी करने वाली देश की सबसे बड़ी लाइसेंसप्राप्त कंपनी ईमुध्रा का IPO आज से खुल चुका है और 24 मई को यह बंद होगा

अपडेटेड May 20, 2022 पर 6:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
eMudhra IPO: कंपनी अपने आईपीओ से कुल 413 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है

eMudhra IPO: डिजिटल सिग्नेचर जारी करने वाली देश की सबसे बड़ी लाइसेंसप्राप्त कंपनी ईमुध्रा लिमिटेड (eMudra Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से निवेशकों के लिए खुल चुका है और पहले दिन इसे करीब 48 फीसदी बोली मिली है।

eMudra IPO के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 24 मई है। कंपनी ने आईपीओ के तहत कुल 1.13 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में पहले दिन उसे 55.06 लाख शेयरों के लिए बोली मिली।

कंपनी को सबसे अधिक बोली रिटेल कोटा में मिली, जिन्होंने अपने हिस्से के 94 फीसदी शेयरों को सब्सक्राइब किया। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का अभी तक 4 फीसदी सब्सक्राइब किया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने पहले दिन अपने हिस्से में कोई बोली नहीं लगाई है।


यह भी पढ़ें- मोबाइल ने शेयर बाजार को बना दिया है जुआरियों का अड्डा, अभी और आ सकती है गिरावट: विजय केडिया

eMudhra का प्राइस बैंड 243 से 256 रुपये तय किया गया है, जिनका फेस वैल्यू 5 रुपये होगा। कंपनी अपने आईपीओ से कुल 413 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। इसमें से 161 करोड़ रुपये के कंपनी फ्रेश शेयर जारी करेगी, जबकि 252 करोड़ रुपये कंपनी के शेयरहोल्डरों और प्रमोटरों की तरफ से बिक्री के लिए रखे जाएंगे। IPO के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 18.16 फीसदी से घटकर 61.03 रुपये पर आ जाएगी।

इस इश्यू के बारे में बाजार के जानकारों का कहना है कि इस इश्यू का वैल्यूएशन बहुत ज्यादा है। लिहाजा सिर्फ वैसे ही निवेशकों को इसे सब्सक्राइब करना चाहिए जिनमें रिस्क उठाने की क्षमता होगी।

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 123.84 करोड़ रुपए

इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने 9 एंकर इनवेस्टर्स से 123.84 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। eMudhra 256 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एंकर इनवेस्टर्स को 48,37,336 शेयर जारी किए हैं। आदित्य बिड़ला सनलाइफ डिजिटल ने 2.70 लाख शेयर खरीदे हैं। आदित्य बिड़ला सन लाइफ स्मॉल कैप फंड ने भी 2.70 लाख शेयर खरीदे हैं। मोतीलाल ओसवाल डायनेमिक फंड ने 3.91 लाख शेयर खरीदे हैं।

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने 5.40 लाख शेयर और SBI टेक्नोलॉजी ऑपर्च्यूनिटीज फंड ने 5.39 लाख शेयर खरीदे हैं। Baring Private Equity India AIF ने 6.05 लाख और हॉर्नबिल ऑर्किड इंडिया ने 11.44 लाख शेयर खरीदे हैं। पाइनब्रिज इंडिया इक्विटी फंड ने 5.4 लाख और एबकस ग्रोथ फंड-2 (Abakkus Growth Fund-2) ने 5.4 लाख शेयर खरीदे हैं।

क्या है GMP

अनलिस्टेड मार्केट के जानकारों के मुताबिक, ईमुद्रा के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शुक्रवार को शून्य था, यानी ये अपने ऊपरी प्राइस बैंड के भाव पर ही फ्लैट कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 मई को होगा। वहीं 1 जून को इसकी शेयर बाजारों में लिस्टिंग हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।