eMudhra के शेयरों की लिस्टिंग आज, जानिए निवेशकों को कितना फायदा हो सकता है

eMudhra का IPO 20 मई को खुला और 24 मई को बंद हुआ था और कंपनी का इश्यू 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 7:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी के इश्यू में 161 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू था और 98,35,394 शेयर ऑफर फॉर शेयर में बेचे गए थे

eMudhra IPO Share Listing: डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट मुहैया कराने वाली कंपनी eMudhra का 413 करोड़ रुपये का आईपीओ आज 1 जून को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 243-256 रुपए था।

ग्रे मार्केट के जानकारों ने बताया कि अनलिस्टेड मार्केट में इस कंपनी के शेयर बिल्कुल न के बराबर ट्रेडिंग हो रही है। ऐसे में इसकी लिस्टिंग को लेकर कोई सटीक अनुमान लगा पाना कठिन है। eMudhra के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम शून्य है। ऐसे में जानकार इसकी लिस्टिंग कमजोर रहने का अनुमान जता रहे हैं।

PayMate India IPO : आईपीओ के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाएगी पेमेट इंडिया, जमा किए ड्राफ्ट पेपर


कितना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू

eMudhra का IPO 20 मई को खुला और 24 मई को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके 1,13,64,784 शेयरों के लिए 3,09,02,516 बोलियां मिली थीं। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने हिस्से में 4.05 गुना बोली लगाई थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.28 गुना भरा था। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से में 2.61 गुना बोली लगाई थी।

कंपनी के इश्यू में 161 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 98,35,394 शेयर ऑफर फॉर शेयर में बेचे गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।