Epack Prefab IPO: कैसा है ईपैक प्रीफैब का आईपीओ, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

Epack Prefab Technologies आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इस पैसे का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए होगा। कुछ पैसे का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने के लिए भी करेगी। कंपनी घिलोठ (राजस्थान) और ममबट्टू (आंध्र प्रदेश) स्थित अपने प्लांट्स की क्षमता बढ़ाना चाहती है

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 4:15 PM
ईपैक प्रीफैब की शुरुआत 1999 में हुई थी। यह एक डायवर्सिफायड बिजनेस ग्रुप का हिस्सा है। इस ग्रुप में ईपैक ड्यूरेबल और ईपैक पेट्रोकेम सॉल्यूशंस शामिल हैं।

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 24 सितंबर को खुल गया है। इसमें 26 सितंबर तक इनवेस्ट किया जा सकता है। यह इश्यू 504 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्रति शेयर 194-204 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इंडिया में थर्मोकोल बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है। यह कई तरह के थर्मकोल प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल पैकेजिंग में होता है।

300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी कंपनी

Epack Prefab Technologies आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इस पैसे का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए होगा। कुछ पैसे का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने के लिए भी करेगी। कंपनी घिलोठ (राजस्थान) और ममबट्टू (आंध्र प्रदेश) स्थित अपने प्लांट्स की क्षमता बढ़ाना चाहती है। ईपैक प्रीफैब की शुरुआत 1999 में हुई थी। यह एक डायवर्सिफायड बिजनेस ग्रुप का हिस्सा है। इस ग्रुप में ईपैक ड्यूरेबल और ईपैक पेट्रोकेम सॉल्यूशंस शामिल हैं।


कंपनी के मुख्यत: दो बिजनेस वर्टिकल 

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज दो मुख्य वर्टिकल्स के तहत ऑपरेट करती है। इनमें कंस्ट्रक्शन और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स शामिल हैं। पहले वर्टिकल के तहत यह प्री-इंजीनियर्ड स्टील बिल्डिंग्स (PEB) और प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर सेगमेंट के लिए सॉल्यूशंस ऑफर करती है। इस वर्टिकल के तहत कंपनी सैंडविच इंसुलेटेड पैनल्स भी ऑफर करती है।

टोकॉर्प, एएसके ऑटोमोटिव, अशोक लेलैंड जैसी कंपनियां हैं क्लाइंट्स

थर्मली इंसुलेटेड वॉल रूफ पैनल्स का इस्तेमाल कोल्ड स्टोरेज, क्लीन रूम और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स में होता है। पीईबी सेगमेंट में इसने बड़े लेवल के इंडस्ट्रियल, वेयरहाउस और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पूरे किए है। इसने हीरो मोटोकॉर्प, एएसके ऑटोमोटिव, अशोक लेलैंड, रिलांयस इंडस्ट्रीज, हैवेल्स इंडिया और जेके टायर्स को अपनी सर्विसेज दी हैं।

कई कंपनियां ईपैक प्रीफैब के प्रोटेक्टिव पैकेजिंग का इस्तेमाल करती हैं

कंपनी का दूसरा वर्टिकल ईपीएस पैकेजिंग एंड प्रोडक्ट डिवीजन का है। इसके तहत कंपनी एक्सपैंडेड पॉलीस्टरीन शीट्स, ब्लॉक्स और मॉल्डेड कंपोनेंट्स बनाती है। इन प्रोटेक्टिव पैकेजिंग का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर गुड्स में होता है। इस सेगमेंट में कंपनी के कई बड़े क्लाइंट्स है। इनमें एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, सैमसंग, पैनासोनिक, फिलिप्स और होंडा शामिल हैं। ये कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की पैकेजिंग के लिए ईपैक के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

इंडिया में पीईबी इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए अच्छी संभावनाएं

ईपैक प्रीफैब के तीन मुख्य प्लांट्स हैं। कंपनी इश्यू से हासिल फंड का बड़ा हिस्सा ममबट्टू स्थित अपने प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। इंडिया में प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए काफी संभावनाएं हैं। कंपनी की बैलेंसशीट स्ट्रॉन्ग है। घरेलू पीईबी सेक्टर में कंपनी इंडिया में तीसरी सबसे बड़ी प्लेयर है।

क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

बिल्डिंग मैटेरियल इंडस्ट्री की ग्रोथ पर दांव लगाने के लिहाज से ईपैक प्रीफैब का आईपीओ सही जरिया हो सकता है। आईपीओ में प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर FY26 की अनुमानित अर्निंग्स के मुकाबले इसकी कीमत 28 गुनी है। लंबी अवधि के लिहाज से इनवेस्टर्स इस आईपीओ में इनवेस्ट कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।