ESAF Small Finance Bank के IPO में पैसे लगाएं या नहीं? 5 चार्ट्स में जानें सारी डिटेल्स

ESAF Small Finance Bank का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) शुक्रवार 3 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा। बैंक ने IPO के लिए 57 से 60 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का कुल साइज 463 करोड़ रुपये है। इसमें से 390.7 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और वहीं 3 शेयरधारकों की ओर से 72.3 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लाया जाएगा

अपडेटेड Nov 02, 2023 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का वैल्यूएशन उसके समकक्षों की तुलना में सस्ता है

ESAF Small Finance Bank का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) शुक्रवार 3 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा। बैंक ने IPO के लिए 57 से 60 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का कुल साइज 463 करोड़ रुपये है। इसमें से 390.7 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और वहीं 3 शेयरधारकों की ओर से 72.3 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लाया जाएगा। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1992 में NGO के तौर पर कारोबार की शुरुआत की थी और बाद में बैंकिंग सेक्टर में खुद का विस्तार किया। अगर इसका IPO सफल रहा, तो यह शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाला छठा स्मॉल फाइनेंस बैंक होगा। बैंक की वित्तीय सेहत, शेयरहोल्डिंग पैटर्न और समकक्ष बैंकों से इसकी तुलना को आप नीचे दिए 5 चार्ट्स में समझ सकते हैं-

वित्तीय सेहत

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 में 452% बढ़कर 302.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 54.73 करोड़ रुपये था। वहीं इसका नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) वित्त वर्ष 2023 में 60% बढ़कर 1,836.34 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 1,147.14 करोड़ रुपये था।

ESAF Small Finance Bank


AUM ग्रोथ

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का एसेट अंडर मैनजमेंट (AUM) ग्रोथ, इसके समकक्ष स्मॉल फाइनेंस बैंकों के मुताबिक ही रहा है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास SFB ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान 25% की ग्रोथ दर्ज की, जबकि उज्जीवन SFB ने 26 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। वहीं जना SFB की ग्रोथ 18 प्रतिशत रही, जबकि ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 39 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। इसके अलावा उत्कर्ष एसएफबी ने इसी अवधि में 29 प्रतिशत सीएजीआर की ग्रोथ दर्ज की।

ESAF Small Finance Bank

यह भी पढ़ें- Mamaearth IPO : दो दिन की सुस्ती के बाद आज पूरी तरह सब्सक्राइब, जानिए रिटेल कैटेगरी का हाल

जून तिमाही में स्मॉल फाइनेंस बैंकों का ग्रॉस NPA

जून तिमाही में ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की एसेट क्वालिटी, इसके समकक्ष बैंकों की तुलना में अच्छी थी। ESAF का ग्रॉस-नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) रेशियो जून तिमाही में 1.65 प्रतिशत था। वहीं AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रॉस-NPA रेशियो 1.76 प्रतिशत रहा, जबकि इक्विटास और उज्जीवन SFB का ग्रॉस-NPA क्रमशः 2.75 प्रतिशत और 2.62 प्रतिशत था। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2.9% का ग्रॉस-NPA दर्ज किया। वहीं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्रॉस-NPA 3.13 प्रतिशत था।

ESAF Small Finance Bank

वैल्यूएशन (प्राइस टू बुक वैल्यू के हिसाब से)

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का वैल्यूएशन उसके समकक्षों की तुलना में सस्ता है। क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड 4.25 के सबसे अधिक प्राइस टू बुक वैल्यू (P/BV) के साथ सबसे आगे है। वहीं उज्जीवन और इक्विटास SBF क्रमशः 2.71 और 2.16 के P/BV के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बंधन बैंक और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्राइस टू बुक वैल्यू क्रमश: 1.85 और 1.46 है। जबकि सूर्योदय SFB का P/BV सबसे कम 1.1 है।

ESAF Small Finance Bank

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

IPO से पहले ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 74.43% है, जबकि 25.57 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक के पास है। वहीं आईपीओ के बाद, प्रमोटरों की हिस्सेदारी बैंक में घटकर 63.39 फीसदी पर आ जाएगी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 36.61 फीसदी पर पहुंच जाएगी।

ESAF Small Finance Bank

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।