Ethos IPO: रिटेल निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स, आखिरी दिन तक 1.04 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए डिटेल्स

Ethos IPO: प्रीमियम और लग्जरी घड़ी बेचने वाली देश की सबसे बड़ी रिटेलर्स Ethos का IPO आखिरी दिन तक 1.04 गुना अधिक बोली मिली

अपडेटेड May 20, 2022 पर 7:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ethos अपने IPO से कुल 472 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

Ethos IPO: प्रीमियम और लग्जरी घड़ी बेचने वाली देश की सबसे बड़ी रिटेलर्स इथोस लिमिटेड (Ethos Ltd) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को आज तीसरे और आखिरी दिन तक 1.04 गुना बोली मिली। इसी के साथ Ethos का आईपीओ अब बंद हो चुका है।

कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत कुल 39.79 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले उसे 41.38 लाख शेयरों के लिए बोली मिली। रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित रखे शेयरों का 84 सब्सक्राइब किया। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने कोटे के शेयरों के लिए 1.48 गुना अधिक बोली लगाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने हिस्से के शेयरों को 1.06 गुना अधिक सब्सक्राइब किया।

Ethos अपने आईपीओ से कुल 472 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें 375 करोड़ रुपये के कंपनी ने फ्रेश शेयर जारी किए हैं, जबकि करीब 97.29 करोड़ रुपये के शेयरों को शेयरहोल्डरों और प्रमोटरों की तरफ से बिक्री के लिए रखा गया है। कंपनी नए शेयर इश्यू करने से मिले कुछ पैसे का इस्तेमाल अपना लोन चुकाने के लिए करेगी। 234.96 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए करेगी। 33.27 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने और पुराने स्टोरों को बेहतर बनाने पर करेगी।


यह भी पढ़ें- मोबाइल ने शेयर बाजार को बना दिया है जुआरियों का अड्डा, अभी और आ सकती है गिरावट: विजय केडिया

कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 836-878 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 19.36 फीसदी घटकर 61.65 फीसदी पर आ जाएगी।

एंकर बुक से जुटाए 142 करोड़ रुपये

इश्यू खुलने से एक दिन पहले Ethos ने एंकर बुक से 142 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। कंपनी ने 878 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एंकर इनवेस्टर्स को 16,13,725 इक्विटी शेयर जारी किए हैं। कंपनी के एंकर इनवेस्टर्स में ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, ज्यूपिटर इंडिया फंड, सेंट कैपिटल फंड, नोमुरा सिंगापुर और यूपीएस ग्रुप ट्रस्ट सहित कुछ दूसरी कंपनियां हैं।

क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

ग्रे मार्केट में Ethos के शेयर पर कोई प्रीमियम नहीं चल रहा है। कंपनी इनवेस्टर्स को 25 मई को शेयर अलॉट करेगी। जिन इनवेस्टर्स को शेयर जारी नहीं होंगे, उन्हें 26 मई को रिफंड मिल जाएगा। 27 मई को डीमैट अकाउंट में शेयर आ जाएंगे। 30 मई को स्टॉक एक्सचेंजों पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

कंपनी के बारे में

यह कंपनी 5 नवंबर, 2007 को 'कमला रिटेल लिमिटेड' के नाम से रजिस्टर्ड हुई थी। यह इंडिया की सबसे बड़ी लग्जरी एवं प्रीमियम वॉच रिटेलर है। प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट की कुल सेल्स में इसकी 13 फीसदी हिस्सेदारी है। यह वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और फिजिकल स्टोर्स के जरिए अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है।

कंपनी के वॉच पोर्टफोलियो में 50 प्रीमियम ब्रांड्स शामिल हैं। इनमें ओमेगा, IWC Schaffhausen, Jaeger LeCoultre, Panerai, Bvlgari जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। इसके 17 शहरों में 50 फिजिकल रिटेल स्टोर हैं। यह करीब 7,000 अलग-अलग प्रीमियम वॉचेज बेचती है। इसके स्टॉक में किसी समय 30,000 वॉचेज रहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।