Ethos IPO: लग्जरी घड़ी बेचने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी का अगले हफ्ते खुलेगा IPO, इतना रुपये तय किया प्राइस बैंड

Ethos IPO: लग्जरी और प्रीमियम वॉच बेचने वाली कंपनी एथोस (Ethos) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले सप्ताह 8 मई से बोली के लिए खुलेगा और 20 मई को बंद होगा

अपडेटेड May 11, 2022 पर 3:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ethos ने अपने 472 करोड़ रुपये के IPO के लिए 836-878 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है

Ethos IPO: लग्जरी और प्रीमियम वॉच बेचने वाली कंपनी एथोस (Ethos) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले सप्ताह 8 मई से बोली के लिए खुलेगा और 20 मई को बंद होगा। कंपनी ने अपने 472 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 836-878 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

IPO के तहत कंपनी करीब 375 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। साथ ही 1,108,037 इक्विटी शेयरों को कंपनी के प्रमोटरों और निवेशकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा। 878 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी करीब 472.3 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। कंपनी के शेयर 30 मई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

Ethos ने बताया कि आईपीओ से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल वह कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने, नए स्टोर खोलने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में करेगी।


यह भी पढ़ें- मजबूत फंडामेंटल और जीरो कर्ज वाले 3 इल्लिक्विड स्टॉक, निवेश के नजरिए से नजर आ रहे शानदार

कंपनी ने अपने आईपीओ का आधा हिस्सा (50%) क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा है। वहीं 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित रखा गया है।

निवेशक लॉट के हिसाब से आईपीओ के लिए बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 17 शेयर होंगे और इसके लिए निवेशकों को न्यूनतम 14,936 रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 194,038 रुपये निवेश करने होंगे।

Ethos के पास देश के सबसे अधिक प्रीमियम और लग्जरी वॉच ब्रांड है। इनमें ओमेगा, IWC शेफहाउसेन, जैगर लेकोल्ट्रे, पनेराई, बीवलगारी, एच. मोजर एंड सी, राडो, लॉन्गिंस, बॉम एंड मर्सिएर, ओरिस SA, कोरम, कार्ल F बुचरर, टिसॉट, रेमंड वेइल, लुई मोइनेट और बाल्मैन सहित 60 से अधिक ब्रांड शामिल हैं।

कंपनी के पास देश के 17 शहरों में 50 फिजिकल रिटेल स्टोर हैं, जो मल्टी-स्टोर फॉर्मेट में है। कंपनी अपने ग्राहकों को वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित सभी तरह के माध्यमों से खरीदारी का अनुभव देती है। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की आमदनी 386.57 करोड़ रुपये रही थी और इसका मुनाफा 5.78 करोड़ रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।