Get App

Ethos का आईपीओ कल खुलेगा, जानिए इस इश्यू की जरूरी बातें

Ethos Limited 5 नवंबर, 2007 को 'कमला रिटेल लिमिटेड' के नाम से रजिस्टर्ड हुई थी। यह इंडिया की सबसे बड़ी लग्जरी एवं प्रीमियम वॉच रिटेलर है। प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट की कुल सेल्स में इसकी 13 फीसदी हिस्सेदारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 12:27 AM
Ethos का आईपीओ कल खुलेगा, जानिए इस इश्यू की जरूरी बातें
इनवेस्टर्स को कम से कम एक लॉट यानी 17 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। जो इनवेस्टर्स ज्यादा अमाउंट के लिए बोली लगाना चाहते हैं वे 17 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस तरह आपको कम से कम 14,926 रुपये मूल्य के शेयरों के लिए बोली लगानी होगी।

Ethos Limited का आईपीओ बुधवार (18 मई) को खुलेगा। Ethos इंडिया में लग्जरी और प्रीमियम ब्रांड की सबसे बड़ी रिटेलर है। इस इश्यू में आप 20 मई तक बोली लगा सकते हैं। हालांकि, एलआईसी की कमजोर लिस्टिंग का असर इस हफ्ते खुले आईपीओ पर पड़ सकता है। मंगलवार को LIC के शेयर इश्यू प्राइस से कम प्राइस पर लिस्ट हुए।

ईथॉस ने प्रति शेयर 836-878 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह इश्यू 472 करोड़ रुपये का है। इसमें 375 करोड़ रुपये मूल्य के कंपनी ने शेयर जारी करेगी। बाकी 97.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। इससे कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी घटेगी। अभी यह 81.01 फीसदी है, जो घटकर 61.65 फीसदी रह जाएगी।

यह भी पढ़ें : Paradeep Phosphates का आईपीओ खुला, क्या आपको इसमें पैसा लगाना चाहिए?

इस आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व होगा। 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व होगा। बाकी 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए होगा। कंपनी नए शेयर इश्यू करने से मिले कुछ पैसे का इस्तेमाल अपना लोन चुकाने के लिए करेगी। 234.96 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए करेगी। 33.27 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने और पुराने स्टोरों को बेहतर बनाने पर करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें