Eureka Conveyor Belting के IPO को मिली मंजूरी, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

Eureka Conveyor Belting राजस्थान बेस्ड कंपनी है। यह कन्वेयर रबर बेल्ट, इंडस्ट्रियल रबर बेल्ट, इंडस्ट्रियल कन्वेयर बेल्टिंग, हीट-रेसिस्टेंट कन्वेयर बेल्ट समेत कई प्रोडक्ट्स बनाती और एक्सपोर्ट करती है। इसकी सर्विसेज में बेल्ट का चयन, ट्रबलशूटिंग, स्प्लिसिंग प्रोटोकॉल गाइडेंस और रिकरिंग इश्यू को एड्रेस करने के लिए टेक्निकल सपोर्ट शामिल हैं

अपडेटेड Jan 02, 2025 पर 9:27 PM
Story continues below Advertisement
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने IPO के लिए यूरेका कन्वेयर बेल्टिंग्स लिमिटेड के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है।

Eureka Conveyor Belting IPO: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने IPO के लिए यूरेका कन्वेयर बेल्टिंग्स लिमिटेड के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है। कंपनी अपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आईपीओ के जरिए फंड जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने आगामी आईपीओ में 53,28,000 इक्विटी शेयर तक नए इश्यू जारी करने की योजना बनाई है, जिनमें से प्रत्येक की फेस वैल्यू ₹10 होगी।

Eureka Conveyor Belting के बारे में 

यूरेका कन्वेयर बेल्टिंग्स राजस्थान बेस्ड कंपनी है। यह कन्वेयर रबर बेल्ट, इंडस्ट्रियल रबर बेल्ट, इंडस्ट्रियल कन्वेयर बेल्टिंग, हीट-रेसिस्टेंट कन्वेयर बेल्ट समेत कई प्रोडक्ट्स बनाती और एक्सपोर्ट करती है। इसकी सर्विसेज में बेल्ट का चयन, ट्रबलशूटिंग, स्प्लिसिंग प्रोटोकॉल गाइडेंस और रिकरिंग इश्यू को एड्रेस करने के लिए टेक्निकल सपोर्ट शामिल हैं।


बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगी।

Eureka Conveyor Belting की सर्विसेज और फाइनेंशियल

कंपनी के कंप्रिहेंसिव प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कई ग्रेड में टेक्सटाइल कन्वेयर बेल्ट शामिल हैं। जैसे- इंपैक्ट-रेसिस्टेंट, फायर-रेसिस्टेंट, हीट-रेसिस्टेंट वेरिएंट। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी कोटा, राजस्थान में स्थित हैं, और एडवांस कन्वेयर बेल्टिंग प्रेस से लैस हैं। यहां हर दिन 2000 मीटर की प्रोडक्शन कैपिसिटी है। FY24 में कंपनी ने ₹14062.37 लाख का रेवेन्यू, ₹2245.51 लाख का EBITDA और ₹1242.49 लाख का PAT हासिल किया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।