Fedbank Financial Services IPO : फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 24 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,092.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यहां हमने इस कंपनी से जुड़ी रिस्क फैक्टर्स के बारे में बताया है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि आईपीओ में निवेश को लेकर ब्रोकरेज फर्म की क्या राय है। बता दें कि आनंद राठी और स्टॉक्सबॉक्स के एनालिस्ट्स ने निवेशकों को इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है, जबकि Nirmal Bang ने इसे 'Neutral' रेटिंग दी है।
30 जून 2023 तक NBFC का 93.65 फीसदी ग्रॉस AUM गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और दिल्ली से था। इसका ऑपरेशन 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित है और इन क्षेत्रों में किसी भी परेशानी से बिजनेस और ऑपरेशन के रिजल्ट पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कैपिटल एडेक्वेंसी रेश्यो बनाए रखने में कंपनी की असमर्थता बिजनेस, ऑपरेशन के रिजल्ट और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
कंपनी के पास ESEI और MSME के लिए कर्ज की एक बड़ी संख्या है, और 30 जून 2023 तक ESEI और MSME का टोटल लोन प्रोफाइल में 45.22 फीसदी और 64.75 फीसदी हिस्सा है। बॉरोअर्स द्वारा भुगतान न करने या डिफॉल्ट का रिस्क बिजनेस पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
क्या आपको करना चाहिए निवेश
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज ने FY21-23 में अपना AUM 37 फीसदी CAGR से बढ़ाया है। Nirmal Bang के एनालिस्ट्स ने इस आईपीओ को Neutral रेटिंग दी है।
Anand Rathi: Subscribe For Long Term
वहीं, आनंद राठी ने इसे लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का मूल्य 2.5X के पी/बीवी पर है और इक्विटी शेयरों के जारी होने के बाद मार्केट कैप 51,651 मिलियन रुपये है। हमारा मानना है कि इश्यू की कीमत उचित है। हम आईपीओ को 'सब्सक्राइब - लॉन्ग टर्म' रेटिंग देते हैं।
StoxBox: Subscribe For Listing Gains
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज ने FY20-23 की अवधि के दौरान 33 फीसदी की तीन साल की CAGR के साथ भारत में एनबीएफसी पियर्स के बीच तीसरी सबसे तेज AUM ग्रोथ दर्ज की है। ब्रोकरेज ने निवेशकों को लिस्टिंग गेन के लिए आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।
फेडबैंक का लक्ष्य आईपीओ के जरिए 1,092.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। पब्लिक इश्यू के तहत 600.77 करोड़ रुपये के 4.29 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 492.26 करोड़ रुपये के 3.51 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, बीएनपी पारिबा, इक्विरस कैपिटल प्राइवेट और जेएम फाइनेंशियल हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है।
कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए आईपीओ में 10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरक्षित किए हैं, जिन्हें ये शेयर फाइनल ऑफर प्राइस से 10 रुपये प्रति शेयर की डिस्काउंट पर मिलेंगे। नेट ऑफर प्राइस का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए और शेष 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।
फेडरल बैंक द्वारा प्रमोटेड फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedfina) एक रिटेल-फोकस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है। कंपनी MSME और उभरते सेल्फ-एंप्लॉयड इंडिविजुअल (ESEI) सेक्टर की जरूरतों को पूरा करने पर फोकस करती है। 30 जून 2023 तक फेडफिना की दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति के साथ पूरे भारत में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदगी है। कंपनी ने 584 ब्रांच के माध्यम से भारत के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 190 जिलों को कवर किया।